नई दिल्ली: सोने के दाम में सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को सोने के भाव में 32 रुपये की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब 10 ग्राम सोने की कीमत 38,542 रुपये पर आ गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, वैश्विक सर्राफा बाजार में बिकवाली होने और रुपये में मजबूती के चलते कीमत में यह गिरावट आई है। गौरतलब है कि शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 38,574 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
वहीं एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया है कि सप्ताह के पहले दिन 24 कैरेट सोने के भाव में भी 32 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रुपये मजबूती के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को हाजिर रुपया एक डॉलर के मुकाबले सात पैसे मजबूत होकर कारोबार कर रहा था।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि, सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। चांदी में सोमवार को 46 रुपये की बढ़त हुई है। इस बढ़ोत्तरी से अब एक किलो चांदी की कीमत 44,691 रुपये पर आ गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 44,645 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी आने के कारण चांदी की कीमतों में यह बढ़त दर्ज की गई है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो सप्ताह के पहले दिन न्यूयॉर्क में सोना 1,462 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। पटेल ने बताया कि जोखिम की भावनाओं के चलते सर्राफा बाजार में बिकवाली हुई है, जिसका प्रभाव कीमतों पर पड़ा है।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका