नयी दिल्ली। एक बार फिर पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में जो लोग बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे होंगे वे दुविधा में आ सकते हैं। क्योंकि पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से जेब पर पड़ने वाला बोझ बढ़ जाएगा। पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले इलेक्ट्रिक स्कूटर से सफर करने पर कम खर्च आता है। वैसे तो कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी महंगे हो सकते हैं। मगर मार्केट में कई काफी सस्ते स्कूटर भी उपलब्ध हैं। यहां हम आपको सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी देंगे, जिनकी न्यूनतम शुरुआती कीमत 28,900 रु है।
एम्पीयर वी48 एलए इस समय मौजूद सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है। भारत में एम्पीयर वी48 एलए की शुरुआती कीमत केवल 28,900 रु है। एम्पीयर वी48 एलए में 48वी-24 केआर की लिड एसिड बैटरी दी गई है। इस स्कूटर की अधिकतम रफ्तार 25 किमी है। दूसरी बात एक बार यदि इसे पूरी तरह चार्ज कर लिया जाए तो आप इससे 50 किमी तक सफर कर सकते हैं। स्कूटर को फुल चार्ज करने में 8-10 घंटे का समय लगता है।
हीरो के इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑप्टिमा की भारत में शुरुआती कीमत 41,770 रु है। ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 65 किमी तक चल सकता है। इस स्कूटर की दिल्ली और मुंबई दोनों शहरों में कीमत 41,770 रु ही है। जहां तक चार्जिंग का सवाल है तो हीरो ऑप्टिमा को भी फुल चार्ज करने में 8 से 10 घंटे लगेंगे। इसकी अधिकतम रफ्तार 25 किमी की है। हीरो ऑप्टिमा 250 वाट वाली बीएलडीसी इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है।
ओकिनावा रिज की शुरुआती कीमत 44,990 रु है। ओकिनावा काफी मशहूर इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड चुका है। इसका रिज स्कूटर काफी पसंद किया जाता है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 80 किमी तक चल सकता है। अच्छी बात ये है कि फुल चार्ज केवल 6 घंटे में हो सकता है। इसके फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक है। किक स्टार्ट से लैस इस स्कूटर का वजन 96 किलो है।
आपको अगर 90 का दशक याद है तो बजाज चेतक स्कूटर जरूर याद होगा। कंपनी ने अब उसी चेतक को इलेक्ट्रिक स्कूटर बना दिया है। भारत में इस स्कूटर को पसंद करने वालों की बड़ी तादाद है। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 किलोवाट-आवर कैलेसिटी वाली लीथियम आयन बैटरी दी गई है। ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज हो जाए तो आप इससे 95 किमी तक सफर कर सकते हैं। स्कूटर की शुरुआती कीमत 1 लाख रु है।
अगर आपका बजट कम है और आप स्कूटर या बाइक खरीदना चाहते हैं तो आप सैकंड हैंड ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं। ड्रूम एक कमर्शियल वेबसाइट है, जहां आपको सैकंड हैंड बाइक और स्कूटर मिल जाएंगी। यहां पुराने दोपहिया वाहन बेहद कम दामों पर मिलते हैं। आप सीधे यहां से ये वाहन खरीद सकते हैं। मगर सैकंड हैंड गाड़ी खरीदने से पहले उसकी जांच परख कर लें।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!