नयी दिल्ली। जियो, एयरटेल और वीआई (जिसे पहले वोडाफोन आइडिया के नाम से जाना जाता था) के पास 500 रुपये के कम कीमत वाले बहुत सारे प्लान हैं, जिनमें आपको ढेरों बेनेफिट मिलते हैं। लेकिन अगर आपका बजट कम है और आप सस्ता ऑल-राउंडर रिचार्ज प्लान खरीदना चाहते हैं तो हम यहां आपको 100 रु से कम कीमत वाले कुछ शानदार प्लान्स की डिटेल देंगे। इन प्लान्स में आपको किफायती कीमत पर या तो भरपूर डेटा मिलेगा या कॉलिंग बेनेफिट। कुछ प्लान्स ऐसे भी हैं जिनमें आपको दोनों ही बेनेफिट मिलेंगे। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में विस्तार से।

Advertisement

जियो का ये प्लान है शानदार

रिलायंस जियो के पास 100 रुपये से कम के ज्यादा प्लान नहीं हैं, लेकिन जियो के पास एक ऐसा प्लान है जो इसके प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बहुत बेहतर हैं। अगर आप एक ऐसे प्लान की तलाश में हैं जिसमें कम कीमत पर ज्यादा डेटा और असीमित कॉल बेनेफिट मिले तो जियो का 101 रुपये 4जी डेटा पैक खरीदें। इसमे आपको कुल 12 जीबी डेटा और नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट मिलते हैं।

जियो के 100 रु से सस्ते प्लान

जियो के 51 रु वाल प्लान में 6 जीबी डेटा और जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 500 मिनट मिलते हैं। वहीं 21 रु वाले प्लान में 2 जीबी डेटा और जियो से नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 200 मिनट मिलते हैं। इन प्लानों की वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान तक रहेगी। वहीं जियो के 10 रु के रिचार्ज प्लान 124 आईयूसी मिनट टॉकटाइम बेनेफिट और 1 जीबी डेटा मिलता है। वहीं 20 रु वाले प्लान में 249 आईयूसी मिनट के साथ 2 जीबी डेटा मिलता है। 50 रुपये में 656 आईयूसी मिनट के साथ 5 जीबी डेटा और 100 रु में 1,362 आईयूसी मिनट के साथ 10 जीबी डेटा मिलता है।

वीआई के सस्ते प्लान

वीआई के पास 100 रु से सस्ते कई प्लान्स हैं। वोडाफोन के 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों के लिए 12 जीबी डेटा मिलता है। यदि आपको केवल 1 जीबी डेटा की आवश्यकता है तो आप 16 रुपये में 24 घंटों के लिए एक जीबी डेटा पा सकते हैं। ये तो हैं सिर्फ डेटा प्लान। अगर आपको कॉलिंग बेनेफिट भी चाहिए तो वीआई के 2 प्लान आपके काम के होंगे।

वीआई के ऑल-राउंडर प्लान

कॉलिंग और डेटा बेनेफिट देने वाले वीआई के 2 प्लान हैं। इनमें 49 रु और 79 रु वाले प्लान शामिल हैं। 49 रु वाले प्लान में आपको 28 दिनों के लिए 300 एमबी डेटा मिलता है और साथ ही 38 रुपये का टॉक टाइम भी दिया जाता है। कॉलिंग के लिए आपसे प्रति सेकंड 2.5 पैसे का शुल्क लिया जाएगा। कंपनी के 79 रुपये के रिचार्ज प्लान में 64 दिनों के लिए 400 एमबी डेटा और 64 रु का ही टॉकटाइम मिलता है। यदि मोबाइल या वेब ऐप से रिचार्ज किया जाए तो आपको अतिरिक्त 200 एमबी डेटा भी मिलेगा। वीआई के 99 रु वाले प्लान में 18 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है।

एयरटेल के पास हैं 4 प्लान

एयरटेल के पास वर्तमान में 100 रुपये से कम के चार प्रीपेड प्लान हैं। 79 रुपये के प्लान में कुल 200 एमबी डेटा और 64 रु का टॉकटाइम मिलता है। ये प्लान 28 दिनों के लिए वैध रहेगा। वहीं 49 रु में 28 दिनों के लिए 100 एमबी डेटा मिलता है। इसमें आपको 38.52 रु का टॉकटाइम भी मिलेगा।

एयरटेल के सिर्फ डेटा वाले प्लान

अगर आप सिर्फ मोबाइल डेटा चाहते हैं तो 19 रुपये का एक पैक है, जिसमें दो दिनों के लिए 200 एमबी डेटा मिलेगा। 48 रुपये वाले एयरटेल रिचार्ज प्लान में 28 दिनों के लिए 3 जीबी डेटा मिलता है।