नयी दिल्ली। इस समय होम लोन पर ब्याज दर काफी कम हो गई है। बैंकों और एचएफसी (हाउसिंग फाइनेंस कंपनी) में होम लोन की ब्याज दरों का अंतर 0.5 फीसदी रह गया है। अगर आप होम लोन लेना चाहते हैं तो एक बार एचएफसी पर नजर जरूर डालें। बैंकों की तुलना में एचएफसी में ज्यादा थोड़ा महंगा लोन मिलेगा पर आपको इसके बदले कई फायदे मिलेंगे। बता दें कि बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक इस समय होम लोन पर देश की सबसे कम ब्याज दर (6.8 प्रतिशत) ऑफर कर रहे हैं। दूसरी ओर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस 6.90 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रही है। ये बहुत थोड़ा फर्क है पर आपको कई अच्छे बेनेफिट मिल सकते हैं।
एचएफसी में होम लोन के मामले में ज्यादा अमाउंट मिल सकती है और इसके लिए नियम भी थोड़े लचीले होते हैं। जिन ग्राहकों का क्रेडिट स्कोर कम है वे भी इन कंपनियों से लोन ले सकते हैं। एचएफसी वे एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) भी हैं जो बैंकों की तुलना में होम लोन की पेशकश पर ज्यादा ध्यान देती हैं। वहीं बैंक कई तरह के क्रेडिट ऑप्शन पेश करते हैं। इसके अलावा बैंकों के मुकाबले एचएफसी में कागजी कार्यवाही कम और आसान होती है।
यहां हम आपको अलग-अलग एचएफसी की होम लोन ब्याज दरों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस समय एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में 6.90 फीसदी, एचडीएफसी में 7.00 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 7.00 फीसदी, कैन फिन होम्स में 7.75 फीसदी, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में 7.90 फीसदी, आवास फाइनेंसर्स 8.00 में फीसदी, रेपो होम फाइनेंस में 8.25 फीसदी, टाटा कैपिटल में 8.50 फीसदी, दीवान हाउसिंग में 8.75 फीसदी, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में 8.99 फीसदी, आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में 9.00 फीसदी, जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस में 9.10 फीसदी, पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस में फीसदी 9.65 फीसदी और रिलायंस होम फाइनेंस में 9.75 फीसदी है।
ध्यान रहे कि सिर्फ पात्र उधारकर्ताओं को ही सबसे कम दरों पर लोन दिया जाता है। बाकी ब्याज दरें जिन चीजों के आधार पर तय की जाती हैं उनमें लोन का आकार, लोन टू वैल्यू रेशियो अनुपात, जेंडर, रेवेन्यू स्ट्रीम, क्रेडिट हिस्ट्री और जारीकर्ता द्वारा तय किए गए बाकी क्राइटेरिया के आधार शामिल हैं। वैसे ये त्योहारी सीजन है और आपको इस समय होम लोन पर अच्छी डील मिल सकती है। कई बैंक तरह के चार्जेस न लेने का ऐलान कर चुके हैं। एसबीआई ने त्योहारी सीजन में लोन दर घटाई है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान