नई दिल्ली: सोने-चांदी के रेट में आज भी बदलाव देखने को मिला। 14 जनवरी को सोना 49011 पर बंद हुआ था। आज 15 जनवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 213 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 49224 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 103 रु की तेजी के साथ 49327 रुपये पर बंद हुआ। Gold : वैक्सीन आने से क्या गोल्ड का रेट और ऊपर जाएगा, जानें यहां
बात करें चांदी कि तो 14 जनवरी को चांदी 64804 पर बंद हुई थी। वहीं आज 15 जनवरी को जबकि चांदी 584 रुपये महंगी 65388 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 32 रु की तेजी के 65420 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49224 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49027 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45089 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36918 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 65388 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने एवं चांदी की वायदा कीमत में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:16 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 135 रुपये यानी 0.27 फीसद की गिरावट के साथ 49,086 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी अनुबंध वाले सोने का भाव 49,221 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, अप्रैल 2021 में डिलिवरी वाले सोने के भाव 130 रुपये यानी 0.26 फीसद की गिरावट के साथ 49,099 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही थी। गुरुवार को अप्रैल 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का दाम 49,229 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
More Articles
- Silver Price Today: फिर से चांदी हुई सस्ती! क्या आज खरीदने का है सही मौका? जानें 17 जुलाई का नया भाव
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis