नई दिल्ली: देश में आज से लॉकडान का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। पहले दो चरणों में सोने-चांदी के भाव ने आसमान छूए। सरकार ने लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया है। मई के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बुलियन मार्केट में सोने के रेट में मामूली बढ़त देखी गई। सोमवार को 10 ग्राम सोना 37 रुपये उछलकर 45770 रुपये पर पहुंच गया वहीं चांदी के रेट में 1100 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई। देश के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का भाव लेकर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट उनकी औसत कीमत अपटेड करती है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।
क्या है गोल्ड 999
हालमार्क वाली ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान और कुछ अंक जैसे 999, 916, 875 लिखे होते हैं। इन्ही अंको में आपके सोने की शुद्धता का राज छुपा होता है। ध्यान रहे हालमार्क के निशान के साथ 999 नंबर वाले सोने की ज्वैलरी 24 कैरेट की होती है। 999 का मतलब इसमें सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर 23 कैरेट सोने पर 958, वहीं 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 अंक पड़े होते हैं।
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आने की मुख्य वजह
दरअसल कोरोनावायरस के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। ऐसे में निवेश के खतरों को देखते हुए निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं। पीली धातु सोना हमेशा से निवेशकों के लिए सुरक्षित निवेश रहा है। ऐसे में निवेशकों के रुझान बढ़ने से सोने की कीमत में तेजी आई है। लेकिन इसके बावजूद इसकी कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सर्राफा बाजार बंद होने के बावजूद केंद्रीय बैंक, फंड मैनेजर्स, और निवेशक सोने में निवेश कर रहे हैं, जिसकी वजह से सोने की कीमत में तेजी आई है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका