नई दिल्ली: आज देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में तेजी आई। आज 6 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 299 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर खुला। वहीं चांदी के रेट में आज 779 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50797 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। चांदी का हाजिर भाव 60890 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50797 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50594 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46530 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38098 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 60890 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार सुबह भी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदे के सोने की कीमत 120 रुपये की गिरावट के साथ 50,506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसी तरह मंगलवार सुबह फरवरी वायदे के सोने की कीमत 95 रुपये की गिरावट के साथ 50,637 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। उधर सोने की वैश्विक वायदा और हाजिर कीमत में भी मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा की चांदी का भाव 161 रुपये की गिरावट के साथ 61,780 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। उधर वैश्विक स्तर पर भी चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव की बात करें, तो मंगलवार सुबह इसमें गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.24 फीसद या 4.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,915.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.14 फीसद या 2.64 डॉलर की गिरावट के साथ 1,910.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी के भाव की बात करें, तो मंगलवार सुबह इसमें गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.53 फीसद या 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 24.43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.38 फीसद या 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 24.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सविर्सिज के जिंस शोध के उपाध्यक्ष कहते हैं कि सोना ऊंचाई से गिरकर 50 हजार रुपये के दायरे में आया है, जबकि चांदी 60 हजार रुपये के दायरे में आ चुकी है। उनका मानना है कि आने वाले दिनों में भी उतार चढ़ाव जारी रह सकता है। केडिया कैपिटल के डायरेक्टर अजय केडिया मानते हैं कि स्टिमुलस पैकेज ने शेयर बाजारों के लिए स्टेरॉयड का काम किया। इसी की वजह से शेयर बाजार में तेजी आई है, लेकिन इसे नेचुरल नहीं कहा जा सकता।
सोने में गिरावट की एक बड़ी वजह है पिछले 2 महीनों में रुपये में आई मजबूती। अभी रुपये 73-74 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हो चुका है, जो कुछ महीने पहले 76-77 रुपये प्रति डॉलर तक कमजोर हो गया था। अगर फिर से डॉलर मजबूत होता है तो सोने में लॉन्ग टर्म में फिर से मजबूती देखने को मिलेगी और डॉलर का फिर से मजबूत होना लगभग तय ही है। यानी सोना अगले साल तक 60-70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!
- GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?