नई दिल्ली, फरवरी 17। फ्री में हवाई सफर करने का शानदार मौका है। तो अगर आप आने वाले दिन में घूमने का प्लान कर रहे हैं और हवाई सफर करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। फ्री में फ्लाइट टिकट पाने के लिए आपको क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल-डीजल भरवाने होंगे।
फ्यूल भरवाएं फ्री में हवाई जहाज के टिकट मिलेगा
तो अगर आपके पास अपनी कार या कोई अन्य मोटर वाहन है। आप अपने मोटर में क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल-डीजल भरवा के इसका लाभ उठा सकते हैं। आप अपने मोटर में फ्यूल भरवाएंगे तो आपको चार गुना ज्यादा रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे। इस रिवार्ड प्वाइंट से आप फ्री में हवाई जहाज के टिकट ले सकते हैं। जानकारी दें कि भारत की अग्रणी एयरलाइन इंडिगो ने इसके लिए इंडियन ऑयल से हाथ मिलाया है। इंडिगो से मिली सूचना के अनुसार इसके 6ई रिवार्ड्स का-चिंग क्रेडिट कार्डधारकों को अब इंडियन ऑयल के पंप पर फ्यूल भरवाने पर अतिरिक्त रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे।
कमाल : Gold ने लगाई लंबी छलांग, फिर 50,000 रुपये के पार
इंडिगो के का-चिंग कार्डधारकों को इंडियन ऑयल आउटलेट्स पर फ्यूल मद में खर्च पर 4% तक एक्सीलरेटेड रिवॉर्ड प्वाइंट्स अर्जित करेंगे। इस एक्सीलरेटेड रिवार्ड्स प्वाइंट से, का-चिंग कार्डधारक, रोज रोज के पेट्रोल या डीजल की खरीद से 6ई पुरस्कारों के साथ मुफ्त फ्लाइट टिकट अर्जित कर सकेंगे। इंडिगो ने का-चिंग क्रेडिट कार्ड के लिए देश के कई निजी बैंकों से समझौता किया है। इनमें एचडीएफसी बैंक और कोटक महिन्द्रा बैंक शामिल हैं। इस कार्ड के ग्राहकों को इंडिगो की कंप्लीमेंट्री एयर टिकट समेत कई सुविधाएं मिलती हैं। बता दें कि 6ई रिवार्ड्स प्रोग्राम के अंतर्गत लांच किया गया का-चिंग क्रेडिट कार्ड दो वेरियेंट्स में आता है। पहला 6ई रिवार्ड्स और 6ई रिवार्ड्स एक्सएल। ये दोनों ही कार्ड डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ट्रेवल पर विशेष लाभ और बेमिसाल रिवार्ड प्रदान करते हैं।
कोटक इंडिगो का-चिंग क्रेडिट कार्ड के ग्राहकों को वेलकम बेनीफिट के रूप में 3,000 रुपये कीमत की कॉम्पलिमेंट्री एयर टिकट हासिल होगी। का-चिंग के ग्राहक अपने सभी खर्चों पर 6ई रिवार्ड्स प्राप्त करेंगे। इस रिवार्ड्स का इस्तेमाल किसी भी वक्त एयरलाइन टिकट खरीदने में किया जा सकेगा और कोई ब्लैकआउट तारीखें नहीं होंगी। इसके अलावा, ग्राहकों को इंडिगो पर अन्य खास लाभ भी मिलेंगे जैसे कि डिस्काउंटेड कनवीनियेंस फी, प्राइरिटी चेक-इन, सीट का चयन, कॉम्पलीमेंट्री मील। इनके अलावा डाइनिंग, शॉपिंग, ट्रांसपोर्ट, मेडिकल बिल, युटिलिटीज़, फ्यूल व अन्य बड़ी श्रेणियों पर अतिरिक्त रिवार्ड्स भी अर्जित किए जा सकेंगे।
- इस कार्ड से किए गए हर खर्च पर आपको विशेष रिवार्ड्स प्वाइंट मिलते हैं। 6ई कार्ड से यदि आप इंडिगो के एयर टिकट खरीदते हैं तो आपको 3 % रिवार्ड्स के रूप में मिल जाते हैं।
- इसी तरह यदि आप 6ई एक्सएल कार्ड रखते हैं तो आपको इंडिगो टिकट खरीद पर 6 % रिवार्ड्स मिलेंगे। अन्य जगह खर्च पर आपको 6ई कार्ड पर 1 % जबकि 6ई एक्सएल कार्ड पर 2 % रिवार्ड्स मिलेंगे। डाइनिंग, इंटरटेनमेंट और ग्रॉसरी की खरीद पर 6ई कार्ड पर 2 % जबकि 6ई एक्सएल कार्ड पर 3 % का रिवार्ड्स मिलेगा।
रेलवे की वेबसाइट आईआरसीटीसी ने हवाई यात्रियों के लिए कई सुविधाओं का ऐलान किया है। हवाई सेवा का लेने के लिए आईआरसीटीसी ने आईआरसीटीसी एयर ऐप शुरू किया है जिसके जरिये टिकट बुक कराकर कई सुविधाओं का फायदा लिया जा सकता है। इससे न केवल यात्रियों को घर बैठे टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी बल्कि अन्य साइट्स की तुलना में आईआरसीटीसी के टिकट्स काफी सस्ते में मिल रहे है। इस बात की जानकारी आईआरसीटीसी ने खुद ट्वीट करके दी। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान