नई दिल्ली, अगस्त 11। 31 अगस्त के बाद भारतीय एयरलाइंस कंपनियां अपने हिसाब से किराया तय करने के लिए स्वतंत्र होंगी। केन्द्र की मोदी सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान हवाई किराये के लिए जो सीमा तय कि थी, उसे सरकार ने अब समाप्त कर दिया है। सरकार का कहना है कि यह फैसला यात्रियों और एयरलाइन कंपनियों के हित में है।
एयरलाइंस के किराए की सीमा तय करने के बाद एयरलाइन कंपनियों ने कई बार बड़े नुकसान की रिपोर्ट की थी। अब कोरोना के समय लगाए गए अपर और लोअर लिमिट को सरकार ने हटा दिया है। अब कंपनिया अपने हिसाब से हवाई किराये का निर्णय ले सकेंगी। कंपनियों का कहना है कि सरकार ने किराया सुनिश्चित करने की ऊपरी और निचली दोनों सीमाएं हटा दी हैं। अब एयरलाइन कंपनिया यात्रियों की मात्रा में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए टिकटों में छूट दे सकती हैं।
सरीन एंड कंपनी के संचालन प्रमुख विनमरा लोंगानी ने मिडीया को बताया कि 'वह सरकार के इस फैसले को यात्रियों के लिए सकारात्मक रुप से देखते हैं। क्योंकि यात्रियों की संख्या बढ़ने से किराए में कमी आनी चाहिए।' विमानन विशेषज्ञ परवेज दमानिया कहना है कि 'मुझे लगता है कि यह उपभोक्ताओं के साथ-साथ एयरलाइंस के लिए भी एक लाभदायक कदम है।'
सरकार ने कहा कि एयर टर्बाइन ईंधन की दैनिक मांग और कीमतों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करने के बाद हवाई किराया कैप हटाने का निर्णय लिया गया है। स्थिरीकरण शुरू हो गया है और हमें यकीन है कि यह क्षेत्र निकट भविष्य में घरेलू यातायात में वृद्धि के लिए तैयार है।
सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिधिंया ने ट्वीट कर कहा 'हवाई किराए की सीमा को हटाने का निर्णय दैनिक मांग और एयर टर्बाइन ईंधन की कीमतों के सावधानीपूर्वक विश्लेषण के बाद लिया गया है। स्थिरीकरण शुरू हो गया है और हमें आशा हैं कि एविशन क्षेत्र निकट भविष्य में घरेलू यातायात में वृद्धि के लिए तैयार है।'
सरकार ने लिमिट तय किया था
कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने एयरलाइन टीकट को लेकर एक दुर्लभ कदम उठाया था। हवाई यात्रा पर कोरोना प्रतिबंधों में ढील से उत्पन्न होने वाली मांग के कारण टिकट की कीमतों में वृद्धि को रोकने के लिए उड़ान की अवधि के आधार पर न्यूनतम और अधिकतम बैंड लगाकर सरकार ने किराए को विनियमित किया था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान