Central Bank Of India Recruitment: अगर आप बैंक में जॉब करने का सपना बहुत लंबे समय से देख रहे थे तो अब आपका ये इंतजार खत्म हुआ हो जाएगा क्योंकि अब आप सेंट्रल बैंक में जॉब करके इस सपने को पूरा कर सकते हैं।

Advertisement

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से भारत के कई राज्यों के लिए अप्रेंटिसशिप के 3000 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून है।

Advertisement

ऐसे अभ्यर्थी जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते थे और तय डेट में फॉर्म नहीं भर पाए थे उनके लिए यह सुनहरा मौका है। चलिए जानते हैं कि इसमें अप्लाई करने का प्रोसेस क्या है और इसमें कौन-कौन अप्लाई कर सकता है।

आप भी कर सकते हैं इस पोस्ट के लिए अप्लाई

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से अप्रेंटिसशिप के 3000 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस फिर से शुरू कर दिया गया है जो 17 जून तक जारी रहेगी।

Advertisement

इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए आपको बिना देरी करते हुए तुरंत ही नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

इसके लिए पहले 21 जनवरी 2024 से 06 मार्च 2024 तक आवेदन की प्रक्रिया चली थी। वहीं अब इस भर्ती के लिए 06 जून से एप्लिकेशन फॉर्म री ओपन हो गए हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी पहले इसमें आवेदन करने से चूक गए थे, वो अब ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जून 2024 है।

Advertisement

ऐसे होगा सेलेक्शन

इन पदों पर अगर आप अप्लाई करते हैं तो सबसे पहले आपको लिखित परीक्षा के आधार पर सेलेक्ट किया जाएगा। इस टेस्ट में आपसे कुल पांच भागों से सवाल पूछे जाएंगें।

जिसमें रीजनिंग,कंप्युटर नॉलेज से लेकर इंग्लिश, बेसिक रिटेल एसेट प्रोडक्ट, इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट समेत कई अन्य विषय शामिल होंगे। परीक्षा के आधार पर एक मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज प्रूफ भी देना होगा।

Advertisement

इस भर्ती के लिए अगर आप आवेदन करते हैं तो आपको बता दें कि केवल 1 अप्रैल 1996 और 31 मार्च 2004 के बीच जन्मे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए इसमें अधिकतम आयु की सीमा में छूट मिलेगी।

इतनी देना होगा आवेदन शुल्क

अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा। इसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स को चेक करें और इसे ध्यानपूर्वक भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क को सबमिट करने के बाद फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट संभालकर रख लें।

Advertisement

आपको बता दें कि आवेदन शुल्क पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 400 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा। वहीं एससी और एसटी, ईडब्ल्यूएस और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 600 प्लस जीएसटी आवेधन शुल्क देना होगा। इसके अलावा अन्य सभी वर्गों के लिए 800 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें अप्लाई

इस भर्ती के लिए आपको सबसे पहले NATS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पहले खुद को रजिस्टर करना होगा और इसके बाद अभ्यर्थी को लॉगइन करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी निर्धारित चार्ज जमा कर दें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंट अपने पास रखें।