नयी दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग या सीसीआई ने दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और वॉलमार्ट के कंट्रोल वाली फ्लिपकार्ट के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। भारत की एंटीट्रस्ट बॉडी सीसीआई ने कथित तौर पर प्रतियोगिता कानून का उल्लंघन करने के मामले में अमेजन और फ्लिपकार्ट के लिए खिलाफ यह कदम उठाया है। अमेजन के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि इसी हफ्ते कंपनी के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस भारत यात्रा पर आने वाले हैं। सीसीआई ने कहा है कि मोबाइल फोन ब्रांडों और ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों के बीच विशेष व्यवस्था और ई-कॉमर्स कंपनियों पर कुछ विक्रेताओं को तरजीह देने के आरोप पर जांच होगी। सीसीआई ने महानिदेशक से दिल्ली व्यापर महासंघ की शिकायत के बाद अमेज़न और फ्लिपकार्ट की कथित गड़बड़ियों की जांच करने को कहा है। महानिदेशक को 60 दिनों में रिपोर्ट जमा करनी होगी।
अमेजन-फ्लिपकार्ट के लिए एक और झटका
ये जांच अमेजन और फ्लिपकार्ट के लिए एक और बड़ा झटका है। इन दोनों पर पहले से ही भारतीय ईंट-और-मोर्टार व्यापारी देश के विदेशी निवेश नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते रहे हैं। हालांकि इन दोनों कंपनियों ने इस तरह के आरोपों को खारिज किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेफ बेजोस अमेजन के एक इवेंट के लिए भारत आ आ रहे हैं, मगर उससे पहले ही देश में हजारों छोटे-बड़े व्यापारी उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। बेजोस प्रधानमंत्री और अन्य सरकारी अधिकारियों मिल सकते हैं, जिनमें ई-कॉमर्स कारोबार से संबंधित बातचीत हो सकती है।
कौन करेगा बेजोस का विरोध
कंफेडेरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी सीएआईटी एक समूह जो लगभग 7 करोड़ ईंट और मोर्टार खुदरा विक्रेताओं का प्रतिनिधित्व करता है। यह देश में बेजोस की यात्रा के दौरान करीब 300 शहरों में विरोध प्रदर्शन करेगा। दरअसल सीएआईटी 2015 से ही ऑनलाइन रिटेलर्स अमेज़न और वॉलमार्ट द्वारा नियंत्रित फ्लिपकार्ट का विरोध कर रहा है। सीएआईटी उन पर भारी छूट देने का आरोप लगाते हुए भारत के विदेशी निवेश नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाता है। मगर इन आरोपों को फ्लिपकार्ट और अमेजन नकारती हैं।
यह भी पढ़ें - जेफ बेजोस : दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति का होगा भारत में विरोध
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान