नई दिल्ली, जून 1। इस समय देश में 4 बड़ी टेलीकॉम कंपनियां बची हैं। ये चारों ही कंपनियां अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए तरह-तरह के ऑफर पेश करती रहती हैं। इसी बीच देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और बीएसएनएल एक खास प्लान लेकर आई हैं। ये दोनों कंपनियां अपने ग्राहकों को रिचार्ज पर कैशबैक दे रही हैं। बीएसएनएल ग्राहक 4 फीसदी तो वहीं जियो ग्राहक 4.16 फीसदी तक कैशबैक हासिल कर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इस कैशबैक ऑफर का फायदा ले सकते हैं।
बीएसएनएल ने कहा है कि वे इस कठिन समय पर अपने ग्राहकों के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने ग्राहकों से अकाउंट रिचार्ज करने के लिए 'गो डिजिटल' का उपयोग करने को कहा है। जहां तक कैशबैक की बात है तो बीएसएनएल ग्राहक अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के फोन रिचार्ज करने पर 4 प्रतिशत तक कैशबैक हासिल कर सकते हैं। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको माईबीएसएनएल ऐप से रिचार्ज करना होगा। कोई भी ग्राहक ऑफर का फायदा तब ही ले पाएगा जब रिचार्ज नंबर इस ऐप रजिस्टर न हो। यानी आपको अपना रिचार्ज करने पर बेनेफिट नहीं मिलेगा। मगर आप किसी अन्य बीएसएनएल ग्राहक का नंबर रिचार्ज करें तो कैशबैक मिलेगा।
जियो का भी बीएसएनएल जैसा ही ऑफर है। आपको दूसरों का रिचार्ज करने पर 4.16 फीसदी कैशबैक मिलेगा। रिलायंस जियो अपने यूजर्स को जियोपीओएस लाइट ऐप से पैसे कमाने का मौका दे रही है। यह एक कम्युनिटी रिचार्ज ऐप है। आप इससे दूसरों का रिचार्ज कर पैसे भी कमा सकते हैं। आपको रिचार्ज करने पर कैशबैक मिलेगा। यह एक तरह की कमीशन है।
इस बीच जियो ने अपने 98 रु वाले प्लान को एक बार फिर से पेश किया है, जो 14 दिनों की शॉर्ट टर्म वैलिडिटी के साथ आता है। इस शॉर्ट टर्म प्रीपेड वाउचर आपको रोज 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और जियो ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। पिछले साल कंपनी ने इस प्लान को बंद कर दिया था। तब इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती थी। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा।
बीएसएनएल का यह स्पेशल टैरिफ वाउचर रोज 2 जीबी डेटा देता है जिसके बाद इंटरनेट स्पीड 40 केबीपीएस तक कम हो जाती है। इसका एक 97 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी है, उस प्लान में भी आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। इसके बाद स्पीड 80 केबीपीएस तक कम हो जाती है। इस प्लान में 100 एसएमएस और लोकधुन कंटेंट के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है।
एयरटेल के 98 रुपये वाले डेटा पैक में आपको केवल डेटा मिलता है। इस प्लान में आपको कुल 12 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी आपको मौजूदा प्लान तक रहती है। वहीं वीआई का 98 रुपये वाला प्लान भी एक डेटा पैक है। यह एक डबल डेटा ऑफर है और 28 दिनों के लिए आपको इसमें कुल 12 जीबी डेटा देता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान