नयी दिल्ली। देश में जरूरी मेडिकल उपकरणों की आवश्यकता को देखते हुए कार निर्माता महिंद्रा और मारुति ने वेंटीलेटर बनाने का ऐलान किया है। जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के डायरेक्टर पवन गोयनका ने कहा था कि डिजाइन को सरल बनाने और क्षमता बढ़ाने में मदद करने के लिए कंपनी वेंटीलेटर की एक मौजूदा निर्माता और दो सरकारी कंपनियों के साथ काम कर रही है। महिंद्रा के बाद अब मारुति ने भी वेंटीलेटर तैयार करने के लिए काम शुरू कर दिया है। मारुति जल्द ही वेंटीलेटर के एक मॉडल को मंजूरी लेने के लिए बतौर उदाहरण भेजेगी। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने AgVa हेल्थकेयर के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत कोरोना के खिलाफ भारत की तैयारी को सहारा देने के लिए वेंटीलेटर बनाये जाएंगे। AgVa एक वेंटीलेटर निर्माता है।
सरकार ने किया अनुरोध
भारत सरकार के अनुरोध पर मारुति सुजुकी ने वेंटिलेटर, मास्क और अन्य सुरक्षात्मक उपकरणों के उत्पादन में सहायता करने के लिए अपनी क्षमता की जांच की है। मारुति सुजुकी AgVa हेल्थकेयर के साथ मिल कर तेजी से वेंटिलेटर का उत्पादन बढ़ाने के लिए काम करेगी। इनका उद्देश्य प्रति माह 10,000 वेंटीलेटर तैयार करने का है। AgVa हेल्थकेयर वेंटिलेटरों के लिए प्रौद्योगिकी, प्रदर्शन और संबंधित मामलों को देखेगी। वहीं मारुति वेंटीलेटर के घटकों की आवश्यक मात्रा का उत्पादन करने के लिए अपने आपूर्तिकर्ताओं का उपयोग करेगी।
महिंद्रा का केवल 7500 रु वाला वेंटीलेटर
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने कहा कि ये जल्द ही बेहद सस्ता लाइफ सेविंग वेंटीलेटर बना सकती है, जिसकी कीमत 7500 रुपये होगी। आम तौर पर वेंटीलेटर की लागत 10 लाख रुपये आती है। महिंद्रा के वेंटीलेटर की कीमत इसके मुकाबले कई गुना कम है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने बताया था कि हम एक आईसीयू वेंटिलेटर के एक स्वदेशी निर्माता के साथ काम कर रहे हैं। वेंटीलेटर की लागत 5 से 10 लाख रुपये के बीच होती है, जिसे महिंद्रा बेहद कम पैसों में तैयार करेगी। महिंद्रा एक बार मंजूरी मिलने के बाद फौरन इस चीज पर काम करेगी कि कैसे इसके मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में वेंटीलेटर तैयार किये जा सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान