नयी दिल्ली। भारत में लोन लेकर कार खरीदने वालों की संख्या बहुत अधिक है। कार लोन की मांग को देखते हुए कई बैंक और फाइनेंस कंपनियां अलग-अलग ब्याज दर पर कर्ज देती हैं। अगर आप कार लोन पर विचार कर रहे हैं तो आपके लिए अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर जानना जरूरी है। जनकारी के लिए बता दें कि बैंक और फाइनेंसिंग कंपनियां कार लोन पर कई तरह के ऑफर भी देती हैं। कार लोन पर आपको कोई कम ब्याज का ऑफर देगा और कहीं आपको कम ईएमआई का ऑफर मिल सकता है। इसके अलावा प्रोसेसिंग फी में छूट की भी सुविधा मिलती है। वैसे कार लोन आम तौर पर 3 से 5 साल के लिए दिया जाता है। कुछ बैंक आपको 7 साल के लिए भी लोन दे सकते हैं। लोन की अवधि लंबी होने पर आपकी ईएमआई कम होगी, मगर ध्यान रहे कि ब्याज अधिक चुकाना होगा। हम आपको बता रहें कि कौन सा बैंक सबसे सस्ता कार लोन दे रहा है।
- ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स : 8.06 फीसदी से 8.70 फीसदी
- कॉर्पोरेशन बैंक : 8.50 फीसदी से 9.00 फीसदी
- पंजाब नेशनल बैंक : 8.55 फीसदी से 9.00 फीसदी
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 8.60 फीसदी से 8.70 फीसदी
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : 8.60 फीसदी से 8.70 फीसदी
- इंडियन ओवरसीज बैंक : 8.70 फीसदी
- पंजाब ऐंड सिंध बैंक : 8.70 फीसदी
- यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया : 8.70 फीसदी से 8.85 फीसदी
- बैंक ऑफ बड़ौदा : 8.40 फीसदी से 10.40 फीसदी
- केनरा बैंक : 8.45 फीसदी से 11.05 फीसदी
- बैंक ऑफ इंडिया : 8.60 फीसदी से 9.20 फीसदी
- सिंडिकेट बैंक : 8.75 फीसदी से 9.25 फीसदी
- एचडीएफसी बैंक : 9.80 फीसदी से 10.00 फीसदी
- इंडियन बैंक : 8.85 फीसदी से 9.20 फीसदी
- आईडीबीआई बैंक : 8.85 फीसदी से 9.45 फीसदी
कार लोन लेने से पहले आपके लिए कुछ बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। पहली बात कि वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए कार की कीमत का 20 फीसदी बतौर डाउन पेमेंट दे दें। इससे आपकी लोन राशि कार की कीमत के 80 फीसदी से अधिक नहीं होगी। कोशिश करें कि आपकी सैलरी का 10 फीसदी से ज्यादा कार लोन की ईएमआई पर खर्च न हो। इससे आपको बाकी खर्चे मैनेज करने में आसानी रहेगी।
यह भी पढ़ें - सबसे सस्ता ऑटो लोन दे रहा ये बैंक, जल्दी उठाएं फायदा
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान