नयी दिल्ली। कोरोनावायरस ने दुनिया भर के शेयर बाजारों की कमर तोड़ कर रख दी है। दुनिया भर के निवेशक शेयर बाजारों में लगातार बिकवाली कर रहे हैं। कोरोनावायरस के अलावा सऊदी अरब-रूस के बीच शुरू हुए प्राइस वॉर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट का भी शेयर बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ा है। निवेशकों में डर और घबराहट है, क्योंकि हालात कब सामान्य हो पायेंगे इस बारे में कोई जानकारी किसी के पास नहीं है। मगर जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते और ग्लोबल ग्रोथ की उम्मीदें नहीं बढ़ जाती निवेशक अपना पैसा सुरक्षित जगहों में निवेश करके या अपने पास ही रखना पसंद करेंगे। पिछले दिनों आयी गिरावट से भारतीय शेयर बाजार भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। इसका खामियाजा बड़े-बड़े कारोबारियों को भी भुगतना पड़ा है। दुनिया भर के बड़े कारोबारियों में मुकेश अंबानी से लेकर मार्क जुकरबर्ग तक की पूंजी घट गयी। हालांकि इस दौरान एक कारोबारी की संपत्ति में इजाफा हुआ है।
शेयर बाजारों में मची तबाही के कारण भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पूंजी में 19 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई है। इतना ही नहीं इस गिरावट के कारण अंबानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी नहीं रह गये। बल्कि अब चीन के अलीबाबा के जैक मा एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश अंबानी 2020 में संपत्ति गंवाने के मामले में पांचवे नंबर पर हैं। उनके अलावा विप्रो के अजीम प्रेमजी, उदय कोटक और सुनील मित्तल को भी लाखों करोड़ का नुकसान हुआ है।
ग्लोबल लेवल पर मार्क जुकरबर्ग जैसे दिग्गज कारोबारी भी 2020 में जोरदार झटका लगा है। इस साल मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति काफी घटी है। 2020 में अब तक मार्क जुकरबर्ग की पूंजी में 18.9 अरब डॉलर की गिरावट आयी है। वहीं पूरी दुनिया में मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट की संपत्ति भी इस साल काफी घटी है। 2020 में अब तक वॉरेन बफेट की संपत्ति में 19.1 अरब डॉलर की कमी आयी है। वैसे मौजूदा हालात को देखते हुए इन दिग्गज कारोबारियों की संपत्ति और घटे तो कोई हैरानी की बात नहीं होगी।
एक तरफ जहां अंबानी, जुकरबर्ग और वॉरेन बफेट जैसों की संपत्ति घटी है, वहीं एक ऐसे भारतीय कारोबारी भी हैं, जिनकी संपत्ति बढ़ी है। जी हां सुपरमार्केट चेन डी-मार्ट के मालिक और संस्थापक राधाकिशन दमानी की संपत्ति में 2020 में इजाफा हुआ है। बता दें कि बीते शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने तक दमानी की कुल संपत्ति 10.10 अरब डॉलर की थी। दमानी हाल ही में देश के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल हुए हैं। पिछले एक साल में दमानी की संपत्ति करीब 2900 करोड़ रुपये से बढ़ी है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी