Cancelled Flights Refund Process: उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के 27 एयरपोर्ट्स को 10 मई को सुबह 5:29 बजे तक के लिए कमर्शियल फ्लाइट्स को बंद कर दिया गया है। यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है। एयरपोर्ट बंद होने से हवाई सफर काफी ज्यादा प्रभावित हुआ है।

Advertisement

भारत की एयरलाइनों ने गुरुवार को 430 फ्लाइट्स कैंसिल की थी। ऐसे में इंडिगो, एयर इंडिया और अन्य प्रमुख एयरलाइंस ने बिना किसी चार्ज के टिकट कैंसिल करने की सुविधा, पूरा रिफंड देने की जानकारी दी है। अगर आपने भी इन इलाकों के लिए फ्लाइट बुक की थी, तो आप भी आसावी से रिफंड हासिल कर सकते हैं।

Advertisement

Air India के लिए रिफंड का प्रोसेस (Air india flight ticket refund process)

  • Air India की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं।
  • Manage Booking" सेक्शन खोलें।
  • वहां से Refund Request सबमिट करें।
  • रिशेड्यूल के लिए "Self-Service Re-accommodation" ऑप्शन को चुनें या फिर आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर जो फ्लाइट कैंसिलेशन का मेल आया है, उसमें दिए गए Reschedule लिंक पर क्लिक करें और नई तारीख चुनें।

इन बातों का रखें ध्यान

Advertisement

अपना बुकिंग रेफरेंस नंबर (PNR) और ईमेल आईडी/फोन नंबर तैयार रखें।
रीशेड्यूलिंग और रिफंड पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा, अगर फ्लाइट एयर इंडिया ने कैंसिल की है।

IndiGo से ऐसे मिलेगा रिफंड (indigo flight cancelled refund process)

  • सबसे पहले PNR डिटेल भरें। इसके लिए goindigo की वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर वहां अपना PNR नंबर और ईमेल आईडी या अंतिम नाम (Last Name) डालें
  • इसके बाद आपकी फ्लाइट डिटेल्स सामने आएंगी।

अब आप दो विकल्पों में से चुन सकते हैं-

Advertisement
  • फ्लाइट रीशेड्यूल करें (नई तारीख/समय चुनें)
  • फ्लाइट कैंसिल कर रिफंड लें (कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं)

IndiGo खुद फ्लाइट कैंसिल करता है, तो आपको रिफंड फुल मिलता है। रिफंड वही अकाउंट/पेमेंट मोड में आता है जिससे बुकिंग हुई थी। प्रोसेस पूरा करने के बाद ईमेल/एसएमएस पर कंफर्मेशन मिलता है।