Canara Bank FD Rates: केनरा बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। केनरा बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये नई FD दरें 21 मई 2025 से लागू होंगी और नए सेविंग्स अकाउंट पर मिलने वाला इंटरेस्ट 19 मई 2025 से लागू किया गया है। FD दरों में कटौती उन जमा राशियों पर लागू होगी जो ₹3 करोड़ से कम हैं। इस बदलाव का असर छोटे निवेशकों और सेविंग अकाउंट धारकों पर पड़ सकता है।

Advertisement

इतना मिलेगा एफडी निवेश पर ब्याज

केनरा बैंक की एफडी पर अलग-अलग अवधियों पर 4% से 7% तक का इंटरेस्ट मिलेगा और सीनियर सिटीजन को 4% से 7.50% का ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 से 45 दिनों की अवधि पर सामान्य नागरिकों और सीनियर सिटीजन को 4% का ब्याज दिया जा रहा है। 45 से 90 दिनों की अवधि पर सामान्य नागरिकों और सीनियर सिटीजन को 5.25% का ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा 91 से 179 दिनों की अवधि के लिए सामान्य नागरिकों और सीनियर सिटीजन को 5.50% का ब्याज दिया जा रहा है। 180 से 269 दिनों की अवधि के लिए 6.15% आम नागरिकों को मिल रहा है और सीनियर सिटीजन को 6.65% का ब्याज मिलेगा।

Advertisement

270 दिनों से लेकर 1 साल से कम दिनों तक की अवधि के लिए अगर आप इस बैंक की एफडी में निवेश करते हैं तो ऐसे में सामान्य नागरिकों को 6.25% और सीनियर सिटीजन को 6.65% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 1 साल के निवेश पर 6.85% आम नागिरकों को एफडी पर ब्याज दिया जा रहा है और 7.35% का इंटरेस्ट रेट सीनियर सिटीजन को ऑफर किया जा रहा है।

Advertisement

इसके अलावा 440 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि पर कितना ब्याज केनरा बैंक आम नागरिकों को और सीनियर सिटीजन को ऑफर कर रहा है ये आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

सेविंग अकाउंट पर इतना मिलेगा ब्याज

सेविंग अकाउंट पर केनरा बैंक 2.70% से 4% का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये बैंक 50 लाख रुपये से कम के बचत की रकम पर 2.7% का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा 50 लाख से ज्यादा 5 करोड़ से कम अमाउंट होने पर 2.75% का ब्याज मिल रहा है। 5 करोड़ से ज्यादा और 10 करोड़ से कम की रकम पर 2.8% का ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा 10 करोड़ से ज्यादा और 100 करोड़ रुपये से कम का अमाउंट होने पर 3.05% का ब्याज दिया जा रहा है।