Canada Post-Graduation Work Permits: आज के समय में ज्यादातर स्टूडेंट्स ये चाहते हैं कि वह अमेरिका, कनाडा, यूरोप आदि देशों में रहकर अपनी पढ़ाई को पूरा करें और वहीं पर कमाई करें।

Advertisement

कनाडा में पोस्ट ग्रजुएशन वर्क परमिट से लोगों को पढ़ाई पूरी होने के बाद कनाडा में रहने और काम करने की अनुमति मिल जाती है।

Advertisement

हाल ही में भारतीय लोगों के लिए बुरी खबर आई है। कनाडा में एंट्री के लिए पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (पीजीडब्ल्यूपी) अब कारगर नहीं होगा। आपको बता दें कि कनाडा सरकार ने पीडीडब्लूपी के जरिए विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। 21 जून, 2024 के बाद से विदेशी नागरिक पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट के लिए आवेदन बंद कर दिए गए हैं।

Advertisement

पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट से जुड़े इस नियम में किया गया बदलाव

कनाडा सरकार ने सीमा सेवा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे कनाडा में प्रवेश के लिए पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट आवेदनों पर कोई विचार ना करें। कनाडा सरकार के बयान के अनुसार, विदेशी नागरिक अब बॉर्डर पर पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Advertisement

आपको बता दें कि कनाडा में पोस्ट ग्रेजुएशन वर्क परमिट के लिए आवेदन करने के हेतु पात्र होने के लिए कम से कम आपके पास 8 महीने के शिक्षा कार्यक्रम से पोस्ट ग्रेजुएशन कंप्लीट होना चाहिए। कनाडा के किसी यूनिवर्सिटी से स्नातक या स्नातकोत्तर कार्यक्रम करना होना जरूरी है। परमिट के लिए आपके अंतिम अंक जारी करने के 180 दिनों के भीतर वर्क परमिट के लिए आवेदन करना होता है।

Advertisement

अगर वर्क परमिट के लिए आवेदन करने की क्षमता नहीं है

जिन आवेदकों के पास कनाडा में वर्क परमिट के लिए आवेदन करने की क्षमता नहीं है, वे कनाडा से बाहर प्रोसेस के लिए अपना आवेदन इलेक्ट्रॉनिक रूप से जमा कर सकते हैं अगर वो कनाडा में रहते हैं।

उन्हें वास्तविक कार्य परमिट प्राप्त होने तक विजिटर के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखनी चाहिए। हालांकि, वे अपने पीजीडब्लूपी आवेदन पर निर्णय की प्रतीक्षा करते समय काम करने के योग्य नहीं हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि कनाडा सरकार ने सीमा सेवा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे कनाडा में प्रवेश के लिए पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट आवेदनों पर कोई विचार ना करने का सुझाव दिया है। कनाडा सरकार के बयान के अनुसार, विदेशी नागरिक अब बॉर्डर पर पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

क्या आप कर सकते हैं पीजीडब्ल्यूपी के लिए आवेदन

ऐसे में अगर आवेदक कनाडा के भीतर हैं तो पीजीडब्ल्यूपी के लिए आवेदन कर सकते हैं, अगर उनका अध्ययन परमिट समाप्त नहीं हुआ है।

वहीं, जो आवेदक अपने अध्ययन परमिट के वैध रहने के दौरान अपने वर्क परमिट के लिए आवेदन करते हैं, उन्हें वर्क परमिट आवेदन पर निर्णय आने तक बिना परमिट के काम करने की अनुमति दी जा सकती है। किसी विदेशी नागरिक ने अपने अध्ययन परमिट को बढ़ाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है और वे अध्ययन कर रहे हैं तो यह नियम उन पर लागू नहीं होता है, तथा उन्हें पात्र होने के लिए अपने नए अध्ययन परमिट प्राप्त होने तक प्रतीक्षा करनी होगी।

जिन आवेदकों का अध्ययन परमिट अमान्य हो जाता है या वर्क परमिट के लिए आवेदन करने से पहले ही समाप्त हो जाता है, वे कनाडा से आवेदन करने के योग्य नहीं होंगे।

आखिर क्यों लिया है ये फैसला?

सरकार ने यह नया उपाय फ्लैगपोलिंग को कम करने के लिए किया है। फ्लैगपोलिंग तब होती है जब कनाडा के अस्थायी निवासी देश छोड़कर काम या पढ़ाई के लिए परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में लगने वाले सामान्य प्रतीक्षा समय को दरकिनार कर देते हैं।