Can Fin Homes Interim Dividend Record Date: आपको बताते चलें कि कैन फिन होम्स के इंटेरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट को 29 दिसंबर तय किया गया था। इस कंपनी ने 20 दिसंबर को एक बोर्ड मीटिंग भी रखी थी, जिसमें 2 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया गया था। आपको बताते चलें कि शेयर बाजार में लिस्ट की गई यह फाइनेंस सर्विस सेक्टर की कंपनी है। यह अपने इन्वेस्टर्स को डिविडेंड का तोहफा दे रही है।
यही कारण है कि कंपनी ने अपने हर इन्वेस्टर को 2 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के रेट से अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कंपनी 100 प्रतिशत अंतरिम डिविडेंड भी दे रही है। यह सभी जानकारी कंपनी के द्वारा रेगुलेटरी फाइलिंग के दौरान दी गई थी।
क्या होती है रिकॉर्ड डेट
कंपनी द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी से पता चलता है कि, 29 दिसंबर 2023 को कंपनी ने रिकॉर्ड डेट के तौर पर चुना है। 29 दिसंबर 2023 से पहले अगर किसी ने इस कंपनी के शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है यानी खरीदा है, सिर्फ उन शेयर होल्डर्स को ही अंतरिम डिविडेंड का फायदा मिलेगा। अगर आपने 29 दिसंबर या उसके बाद इस कंपनी के शेयर को लिया है, तो आपको अंतरिम डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी के द्वारा अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 19 जनवरी 2023 को किया जाएगा। यह बात भी कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में साझा की है। आज के ट्रेडिंग सेशन में इस कंपनी के शेयर में शुरुआती दौर में पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिली थी और यह लगातार ग्रीन मार्क पर ट्रेड कर रहा था।
इसके अलावा वेदांता ने भी डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड के तहत 1 रुपए की फेस वैल्यू पर 11 रुपए प्रति शेयर का ऐलान किया है। यानी इस कंपनी के शेरहोल्डर्स को 1100 प्रतिशत तक का प्रॉफिट हुआ है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 27 दिसंबर तय की गई। मतलब अगर आपने इस कंपनी के शेयर में पैसे इनवेस्ट किए हैं, तो आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है।
जानिए कैसा रहा आज के शेयर का हाल
अगर बात की जाए कैन फिन होम्स के शेयर्स की तो आज यानी 29 दिसंबर 2023 को मार्केट बंद होने तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयरों में 0.77 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और मार्केट बंद होने तक कंपनी के शेयर 776.35 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।
अगर बात की जाए इसके 52 हफ्ते के उच्चतम और निचले स्तर की तो इस कंपनी के शेयर्स का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 909.80 रुपए रहा है। वहीं अगर बात की जाए निचले स्तर की तो कंपनी का 52 हफ्तों का निचला स्तर 508.55 रुपए रहा है।
इस कंपनी ने पिछले 5 सालों के अंदर 176.77 प्रतिशत तक का जबरदस्त रिटर्न अपने शेयर होल्डर्स को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस कंपनी का टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन 103.37 बिलियन रुपए का है।
More Articles
- Share Market: शानदार तेजी के साथ बंद हुआ बाज़ार, एक्सपर्ट्स से जानें अगले हफ्ते के अहम लेवल?
- Share Market Outlook: इस हफ्ते Q1 Results, Banking और IT Stocks तय करेंगे बाज़ार की चाल?
- Share Market Crash: Trump के ऐलान से शेयर बाजार में हड़कंप! 1800 अंक टूटा Sensex, आखिर क्यों मचा Sell-Off?
- Share Market की तेज़ी बुरा फंसाएगी, बाज़ार में इन Stocks से बना लो दूरी!
- Trump Warning से Iran-US तनाव बढ़ा, Crude Oil में हलचल: Share Market Panic में क्या करें?
- Dividend Alert: Axis Bank, BSE, Nestlé, Dr Reddy's समेत 30 कंपनियों की रिकॉर्ड डेट आज, निवेशकों की रहेगी नजर!