Calcutta Stock Exchange: स्टॉक मार्केट के निवेशकों के लिए दिवाली जहां ढेर सारी खुशियां लेकर आता है, वहीं इस बार एक बुरी खबर लेकर आया है। दरअसल, देश के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज में से एक कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज (CSE) इस साल 20 अक्टूबर को अपना आखिरी दिवाली मनाएगा।
दरअसल, 1908 में शुरू हुआ कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज शायद अपनी आखिरी काली पूजा और दिवाली मनाएगा। कभी बीएसई को टक्कर देने वाला यह एक्सचेंज अब अपनी 117 साल की विरासत को सोमवार (20 अक्टूबर) को विदाई देने की तैयारी में है। 117 सालों तक कोलकाता की आर्थिक पहचान रहा CSE अब इतिहास बनने की कगार पर है। यह दिवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि एक युग को विदाई देने का मौका भी है, जहां ट्रेडिंग से पहले देवी लक्ष्मी की पूजा होती थी, वहां अब यादें ही रह जाएंगी।
अप्रैल 2013 में सेबी ने नियामकीय नियमों के उल्लंघन के चलते CSE में कारोबार निलंबित कर दिया था। हालांकि, इसके बाद एक्सचेंज ने कोर्ट में सेबी के फैसले को चुनौती दी थी, लेकिन अब खुद ही कारोबार से हटने और लाइसेंस वापस देने का फैसला किया है। 25 अप्रैल 2025 को हुई असाधारण आमसभा में शेयरधारकों ने कारोबार से हटने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके बाद CSE ने सेबी को स्वैच्छिक निकासी का आवेदन भेजा। सेबी ने मूल्यांकन के लिए एक एजेंसी नियुक्त की है, जिसका काम जारी है।
ब्रोकिंग कंपनी के तौर पर काम करेगी CSE
CSE के चेयरमैन दीपांकर बोस के मुताबिक, सेबी की मंजूरी के बाद CSE एक होल्डिंग कंपनी बन जाएगा। इसकी 100% स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी CSE कैपिटल मार्केट्स प्राइवेट लिमिटेड, NSE और BSE के सदस्य के रूप में ब्रोकिंग जारी रखेगी।
CSE की तीन एकड़ जमीन को 253 करोड़ रुपये में सृजन ग्रुप को बेचने की मंजूरी मिल चुकी है। यह सौदा एक्सचेंज के पुनर्गठन का हिस्सा है। साथ ही, कर्मचारियों के लिए 20.95 करोड़ रुपये की VRS योजना भी शुरू की गई है, जिससे सालाना 10 करोड़ की बचत होगी।
CSE की 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया कि एक्सचेंज ने भारत के पूंजी बाजार में अहम भूमिका निभाई है। इसमें 1,749 सूचीबद्ध कंपनियां और 650 पंजीकृत ट्रेडिंग सदस्य हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी