नई दिल्ली। भारत सरकार ने चीन की शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक को बैन करने के बाद उसकी पेरेंट कंपनी बाइटडांस का बैंक अकाउंट भी फ्रीज कर दिया है। सरकार ने यह कार्रवाई टैक्स चोरी के आरोप में की है। इसके चलते भारत सरकार ने बाइटडांस के भारत में मौजूद बैंक अकाउंट्स को पूरी तरह से फ्रीज कर दिया है। वहीं इस मामले का विरोध करते हुए बाइटडांस मुंबई हाईकोर्ट चली गई है।
बाइटडांस ने कहा गलत है कार्रवाई
बाइटडांस ने भारत सरकार के फैसले का विरोध करते हुए मुंबई हाईकोर्ट से आग्रह किया है कि उनके बैंक अकाउंट फिर से चलाने की इजाजत दी जाए। बाइटडांस ने कहा है कि टैक्स विभाग के इस फैसले से उसके कारोबार को भारी नुकसान हो हो रहा है। न्यूज एजेंसी रायटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में इस प्रकार की जानकारी दी है।
बाइटडांस के 1300 कर्मचारी हैं देश में
भारत सरकार ने चीन से तनातनी के बीच टिकटॉक बैन कर दिया था। इसके बाद बाइटडांस ने जनवरी में भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या को घटा दिया था। लेकिन इसके बाद भी बाइटडांस के अभी भी करीब 1300 कर्मचारी काम कर रहे है। बाइटडांस के यह कर्मचारी इंटरनेशनल ऑपरेशंस को संभाल रहे हैं, जिसमें कंटेंट मॉडरेशन का काम भी शामिल है।
सरकार ने टैक्स चोरी की जानकारी के बाद की है कार्रवाई
न्यूज एजेंसी रायटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि मार्च 2021 में भारत के टैक्स अधिकारियों को बाइटडांस की भारतीय इकाई और सिंगापुर में मौजूद इसकी पेरेंट कंपनी टिकटाक पेट लिमिटेड के बीच हुए ऑनलाइन एडवर्टाइजिंग डील में कथित तौर पर टैक्स की चोरी का पता चला था। इसके बाद ही टैक्स अधिकारियों ने बाइटडांस के सिटीबैंक और एचएसबीसी बैंक के खातों को ब्लॉक करने का आदेश दिया। सूत्रों के अनुसार दोनों बैंकों को आदेश में कहा गया है कि वह बाइटडांस इंडिया को टैक्स आईडेंटिफिकेशन नंबर से लिंक किसी भी बैंक अकाउंट से पैसे नहीं निकालने दें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान