नई दिल्‍ली: टीवी खरीदने का प्‍लान कर रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें। आपने भी अगर फेस्टिव सीजन में टेलीविजन खरीदने का प्लान किया हैं तो अब आपको ज्‍यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। बता दें कि अगले सप्‍ताह यानी 1 अक्‍टूबर से टीवी खरीदना महंगा हो सकता है। सरकार एक अक्‍टूबर से टीवी के ओपन सेल के आयात पर 5 फीसदी कस्‍टम ड्यूटी लगाएगी। इससे टीवी की कीमत में वृद्धि होने की पूरी संभावना है।

Advertisement

इतनी महंगी हो सकती हैं टीवी

वैल्‍यू एडिशन संग लोकल मैन्‍यूफैक्‍चरिंग को बढ़ावा देने हेतु सरकार ने यह कदम उठाने का फैसला किया है। वहीं जानकारी के मुताब‍िक 32 इंच के टेलीविजन का दाम 600 रुपए और 42 इंच का दाम 1,200 से 1,500 रुपए बढ़ेगा। बड़े आकार के टेलीविजन के दाम में अधिक वृद्धि होगी। वहीं वित्त मंत्रालय के सूत्र के मुताबिक कहा गया है कि मशहूर ब्रांड 32 इंच टीवी के लिए 2,700 रुपए और 42 इंच के लिए 4,000 से 4,500 रुपए की मूल कीमत पर ओपन सेल आयात कर रहे हैं। ऐसे में अगर ओपन सेल पर 5 फीसदी शुल्क लगाया जाता है, यह 150 से 250 रुपए प्रति टेलीविजन से अधिक नहीं होगा।

5 फीसदी सीमा शुल्क से टेलीविजन की कीमत करीब 4 फीसदी बढ़ेगी

बता दें कि टेलीविजन इंडस्ट्री पहले से ही दबाव में है क्योंकि पूरी तरह से निर्मित पैनलों का दाम 50% से ज्यादा बढ़ गया हैं। सरकार ने ओपन सेल पर एक वर्ष हेतु कस्टम ड्यूटी से छूट दी थी। 30 सितंबर को यह समाप्त हो जाएगी। ऐसे में इंडस्ट्री का मानना है कि ओपन सेल पर 5 फीसदी सीमा शुल्क से टेलीविजन की कीमत करीब 4 फीसदी बढ़ेगी। वहीं खबर यह है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय इम्पोर्ट ड्यूटी रियायत को बढ़ाने के पक्ष में है। इम्पोर्ट ड्यूटी रियायत दिए जाने की वजह से टीवी मैन्युफैक्चरिंग में निवेश बढ़ाने में मदद मिली है और इसी का परिणाम है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग वियतनाम से अपना उत्पादन कारोबार समेट कर अब भारत में उत्पादन शुरू करेगी।

टॉप 10 43-इंच टीवी की मॉडल और कीमत
  • G-TEN 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर GT43X जो क‍ि 16,990 रुपए की है।
  • नॉबल 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर NB45CN01 जो क‍ि 16,999 रुपए की है।
  • क्वलाउडवॉकर 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर 43AF04X जो क‍ि 17,499 रुपए की है।
  • थॉमसन 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर 43TH0099 जो क‍ि 17,999 रुपए की है।
  • Blaupunkt 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर BLA43BS570 जो क‍ि 18,499 रुपए की है।
  • कोडक 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर 43FHDXPRO जो कि 18,999 रुपए की है।
  • थॉमसन 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर 50TM5090 जो कि 18,999 रुपए की है।
  • माइक्रोमैक्स 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर 43Z7550FHD जो कि 19,499 रुपए की है।
  • सैनसुई 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर JSK43LSFHD जो कि 19,990 रुपए की है।
  • iFFALCON 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर 43F2A जो कि 19,999 रुपए की है।