नई द‍िल्‍ली: महंगी कीमत के बावजूद अब कार खरीदना अब संभव हो सकता है। जी हां तो अगर आप भी उनलोगों में शाम‍िल है तो खुद का कार खरीदने का प्लान बना रहे तो हमारी यह खबर जरुर पढ़ें। हम आपके लिए एक कमाल की डील लेकर आए हैं। इसमें आप मात्र 1 लाख 70 हजार रुपये में 8 सीटर वाली ओमनी वैन खरीद सकते हैं। जबकि इसकी असल में कीमम 3 लाख रुपये से ज्यादा है। अच्‍छी खबर : इलेक्ट्रिक कार है तो आपको मिलेगी ये खास सुविधा

Advertisement

मात्र 1.70 लाख में खरीदें कार
दरअसल आज हम आपके ल‍िए सेकेंड हेंड कार के बारें में बताएंगे। बजार में सेकेंड हैंड कार का मार्केट काफी गुलजार है। मारुति सुजुकी की ट्रू वैल्यू वेबसाइट पर ओमनी वैन को मात्र 1,70,000 रुपये में बेचा जा रहा है। आपको जानकारी दें कि मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू पुरानी मारुति की गाड़ियों को रिफर्बिश्ड कर के बेचती है जिसमें आप इस कार को बेहद कम दाम में खरीद सकते हैं। ट्रू वैल्यू वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इस 8 सीटर ओमनी को मारुति के जेन्विन पार्ट्स से रिफर्बिश्ड किया गया है और इसकी खरीद पर आपको और भी कई सुविधाएं मिलेंगी।

Advertisement

यहां से खरीदें मारुति की ओमनी

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी एक ऐसी सर्विस चलाती है जिस पर सेकेंड हैंड कारों की बिक्री की जाती है। इस सर्विस का नाम मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू है जिसपर आप कंपनी की सेकेंड हैंड कारों की खरीदारी कर सकते हैं। इसमें आपको कंपनी की हर कार बेहद कम दाम में मिल जाएगी। मारुति ओमनी वैन 2017 का मॉडल है और कुल 70723 किलोमीटर तक चली है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह फर्स्ट ओनर कार है और इसका रंग व्हाइट है और इसकी ट्रांसमिशन रेटिंग मैनुअल है। इसके साथ यह ट्रू वैल्यू सर्टिफाइड है यानी कंपनी इस कार के सभी चीजों की गारंटी लेती है।

एक साल की वारंटी के साथ म‍िलेगा तीन फ्री सर्विस

अगर आप इस वैन को खरीदते हैं तो इसके साथ आपको एक साल की वारंटी और तीन फ्री सर्विस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इसमें आपको टू स्टेप वेरिफिकेशन की भी सुविधा मिलेगी। अगर आप इस ओमनी वैन का टेस्ट ड्राइव बुक करना चाहते हैं तो अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। अगर आप इस कार के बारे में और जानकारी पाना चाहते हैं तो इस लिंक (https://www.marutisuzukitruevalue.com/buy-car/omni-in-rewari-2017/AXdyChIwNiwKO4z0JnMi) पर क्लिक कर के इसके बारे में और जानकारी पा सकते हैं।

जानि‍ए मारुति ओमनी कार की मार्केट प्राइस

मारुति ओमनी के प्राइस की कीमत 2.08 से लेकर 3.07 लाख के बीच है। यह कार पेट्रोल और एलपीजी वेरिएंट में उपलब्ध है। यह कार 16 वेरिएंट्स में उपलब्ध है जिसमें से 9 मैनुअल हैं। कंपनी इस कार को पर्ल ब्लू ब्लेज मेटैलिक, सिल्की सिल्वर मेटैलिक और सुपीरियर व्हाइट जैसे तीन कलर में उपलब्ध करवाती है। हालांकि इसमें से कुछ कलर्स स्पेसिफिक वर्जन में उपलब्ध हैं। इसमें आपको 10.9 से लेकर 14.96 Kmpl का माइलेज मिलेगा। बता दें कि कंपनी ने इस कार के प्रोडक्शन को बंद कर दिया है।

कार खरीदते समय इन बातों का सबसे ज्यादा ध्यान रखें
  • सबसे पहले करें टेस्ट ड्राइव
  • गाड़ी के पेपर को ध्‍यानपूर्वक देख लें
  • कार की इंश्योर्ड वैल्यू करें चेक
  • इस बात का भी ध्‍यान रखें कि आवश्यक दस्तावेजों में हमेशा आपके पास कार की बिक्री का प्रमाण, आपके अधिकार में कार की डिलीवरी का प्रमाण, आपके नाम में नई आरसी बुक, पॉलिसी ट्रांसफर के लिए एप्लिकेशन, पॉलिसी रद्द करने के लिए सेलर्स का अनुरोध होना चाहिए। ताकि आपको हमेशा के यूज्ड या फिर सेकंड हैंड कार खरीदते या बेचते समय कोई दिक्कत ना आए।