नई दिल्ली, अप्रैल 19। अगर आप भी 4 लाख रुपये से अधिक कीमत की फैमिली कार को आधे कीमत में खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें। हम आपको आधी कीमत मतलब की 2 लाख रुपये से भी कम कीमत वाली कार खरीदने का मौका देंगे। हम आपको सेकेंड हेंड कार के बारें में बताने आए है। बजार में सेकेंड हैंड कार का मार्केट काफी गुलजार है। ऐसे में आपके खुद का कार खरीदने का सपना बिलकुल सच हो जाएगा। नवरात्र ऑफर : CAR खरीदने पर मिल रहा 10 ग्राम GOLD, जानिए कहां मिल रहा इतना बढ़िया ऑफर
महंगी कीमत के बावजूद अब कार खरीदना अब संभव हो सकता है। एक तो पहले से ही कार निर्माता कंपनियों ने एक अप्रैल से अपने गाड़ियों के दाम में इजाफा कर दिया है। ऐसी हालात में नई गाड़ी खरीदना आज के समय में काफी महंगा पड़ सकता है। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसी डील लेकर आए हैं जिसमें आप 4 लाख रु से ज्यादा कीमत वाली गाड़ी को मात्र 2 लाख रुपये में खरीद सकते हैं।
मार्केट में कई कार निर्माता कंपनियां नए-नए फीचर्स के साथ कार लॉन्च कर रही हैं लेकिन जब इन कारों के कीमत पर ध्यान जाता है तो इसको खरीदने की लेकर हम टेंशन में आ जाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसा ऑफर लेकर आए हैं जिसमें आप मात्र 4 लाख रुपये वाली कार को आप मात्र 2 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। इस कार का नाम मारुति ऑल्टो 800 LXIहै और इसे मारुति सुजुकी की ट्रू वैल्यू की वेबसाइट से मात्र 2 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। दरअसल यह एक सेकेंड हैंड कार है जिसे ट्रू वैल्यू की वेबसाइट पर बेचा जा रहा है। यह 2017 का मॉडल है और इसमें पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि कुल 81061 किलोमीटर तक चली है। बता दें कि यह फर्स्ट ओनर कार है जो व्हाइट कलर में है और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।
अगर आप इस ऑल्टो 800 LXI कार को खरीदते हैं तो इसके साथ आपको एक साल की वारंटी और तीन फ्री सर्विस मिलेगी। मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह कार मारुति सुजुकी के जेन्यूइन पार्ट्स से रिफर्बिश्ड किया गया है। इसके अलावा आप अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं।
अगर आप कम कीमत में मारुति ऑल्टो लेने का सोच रहे तो बता दें कि इसके लिए अधिक जानकारी चाहिए तो आप डीलर से भी कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। अगर आप इस कार के बारे में और जानना चाहते हैं तो इस लिंक (https://www.marutisuzukitruevalue.com/buy-car/alto-800-in-shimla-2017/AXi6Vqy_NiwKO4z0Jyga) पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की टॉप सेलिंग कार में से एक है। अगर ऑल्टो 800 LXI के वर्तमान कीमत की बात करें तो इस कार की कीमत 4.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा है। बता दें कि अगर आप इस सेकेंड हैंड कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो अच्छे से वेबसाइट पर सभी चीजों को चेक कर लें और उसके बाद ही खरीदारी करें। भारतीय बाजार में कई एंट्री लेवल कारें मौजूद हैं। लेकिन मारुति की ये कार शुरु से ही डिमांड में रहती है। इस वजह से इस सेगमेंट के ग्राहकों के लिए यह फैसला लेना आसान होता है कि उनके लिए कौन सी कार बेहतर है।
आप कार लोन के लिए आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते है। सबसे पहले आपको जानकारी दें कि ऑनलाइन के लिए बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं, ऑफलाइन के लिए बैंक की ब्रांच में जाना होगा। उसके बाद जिस बैंक से लोन लेना है उसकी प्री ओन्ड कार लोन सेक्शन पर जाकर पूरी डिटेल चेक करें। एचडीएफसी, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर भी इनके बारे में देख सकते हैं। कुछ बैंक आपसे पुरानी कार खरीदने के लिए लोन लेने के लिए 20 से 30 फीसदी डाउनपेमेंट करने को कह सकते हैं। उसके बाद आपको 100 फीसदी तक लोन मिल जाता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग