नई दिल्ली: महामारी को देखते हुए ज्यादातर लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में अब पर्सनल व्हीकल्स ज्यादा सेफ समझ रहे है। यहीं वजह है कि टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों की बिक्री में उछाल देखने को मिला है। तो अगर आप भी उनलोगों में शामिल है तो खुद का कार खरीदने का प्लान बना रहे तो हमारी यह खबर जरुर पढ़ें। नए साल से पहले Honda अपनी इन कारों पर दे रहा 2.5 लाख तक का ऑफर ये भी पढ़ें
आज हम आपको खबर के जरिए 1 लाख रुपये से भी कम कीमत में कार खरीदने का मौका देगें। महंगी कीमत के कारण कार खरीदना संभव नहीं होता है। इसी बात को ध्यान में रख कर आज हम आपके लिए सेकेंड हेंड कार के बारें में बताने आए है। तो अगर आप पैसों की दिक्कतों के कारण नहीं खरीद पा रहे तो परेशान होने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश की ज्यादातर कार कंपनियां सेकेंड हैंड कार के बाजार में हैं। इतना ही नहीं ज्यादातर कंपनियां अपने सेकेंड हैंड कार के लिए शोरूम खोल रखे हैं। इनमें एचप्रोमिस हुंडई, महिंद्रा फर्स्ट चॉइस, मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू हुंडई समेत कई कंपनियां शामिल हैं। इस बात से भी आपको अवगत करा दें कि सेकेंड हैंड कार लेने पर वारंटी भी मिलती है। एचप्रोमिस हुंडई अपने सर्टिफाइड कारों पर 1 साल की वारंटी और 2 फ्री सर्विस देती है। इसके साथ ही 1 साल की रोड साइड एसिस्टेंस भी देती है।
अगर आप भी खरीदना चाहते है सस्ता कार तो सबसे पहले hpromise.hyundai की वेबसाइट पर जाएं। यहां पर buy a car पर क्लिक करें। यहां आप नीचे बाई ओर फिलर्टर पर क्लिक कर के शहर, बजट, कैटगरी (सर्टिफाइड/नॉन सर्टिफाइड), मॉडल और कार के कलर का ऑप्शन देखेगें। इस तरह कार का मॉडल चुनने पर देश भर के शोरूम की जानकारी मिलेगी। आप अपनी पसंद की कार को यहां चुन सकते हैं।
-60 हजार की हुडंई वरना कार की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें https://hpromise.hyundai.co.in/used-car/buy/5018/verna
-आपको बता दें ये कि यह कार 1,04, 305 किलोमीटर चली है, जो कि फस्ट ओनर 2006 की मॉडल की कार है। यह कार वाइट कलर की है जो कि सासाराम में उपलब्ध है।
-70 हजार की हुडंई आई10 कार की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें https://hpromise.hyundai.co.in/used-car/buy/47942/i10
-आपको बता दें ये कि यह कार 22,000 किलोमीटर चली है, जो कि फस्ट ओनर 2009 की मॉडल की कार है। यह कार सिलवर कलर की है जो कि दिल्ली में उपलब्ध है।
-97 हजार की हुडंई ईयोन कार की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें https://hpromise.hyundai.co.in/used-car/buy/46082/eon
-आपको बता दें ये कि यह कार 75,866 किलोमीटर चली है, जो कि फस्ट ओनर 2011 की मॉडल की कार है। यह कार वाइट कलर की है जो कि सिरसा में उपलब्ध है।
आप कार लोन के लिए आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते है। सबसे पहले आपको जानकारी दें कि ऑनलाइन के लिए बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं, ऑफलाइन के लिए बैंक की ब्रांच में जाना होगा। उसके बाद जिस बैंक से लोन लेना है उसकी प्री ओन्ड कार लोन सेक्शन पर जाकर पूरी डिटेल चेक करें। एचडीएफसी, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर भी इनके बारे में देख सकते हैं। कुछ बैंक आपसे पुरानी कार खरीदने के लिए लोन लेने के लिए 20 से 30 फीसदी डाउनपेमेंट करने को कह सकते हैं। उसके बाद आपको 100 फीसदी तक लोन मिल जाता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग