नई दिल्ली, मई 10। पिछला कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार के लिए निगेटिव रहा और इसमें गिरावट आई। इस हफ्ते के पहले दिन भी शेयर बाजार गिरा। आज कुछ हल्की-फुलकी तेजी दिख रही है। बीते हफ्ते बेंचमार्क सूचकांकों और निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांकों में से हर एक में 4 प्रतिशत की गिरावट आई थी। स्मॉलकैप 100 सूचकांक लगभग 7 प्रतिशत गिर गया था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर और नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में अप्रत्याशित वृद्धि, बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा जताई गई मंदी की आशंका और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा सख्त नीति की संभावना ने बाजार की धारणा को कमजोर कर दिया। मगर इस समय कुछ शेयर ऐसे हैं, जो आपको कम समय में तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर इस समय 893 रु पर है। मगर इसके लिए टार्गेट 1000 रु का है। यानी ये आगे 12 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। इस शेयर के लिए स्टॉपलॉस 830 रु है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 1,11,017.09 करोड़ रु है। दरअसल ऑटो सेक्टर में तेजी की संभावना जताई जा रही है। इससे ये शेयर भी उछल सकता है।
नोसिल का शेयर इस समय 243 रु पर है। मगर इसके लिए टार्गेट 255 रु का है। यानी ये आगे प्रति शेयर करीब 12 रु का रिटर्न दे सकता है। इस शेयर के लिए स्टॉपलॉस 220 रु है। एनओसीआईएल आज रबर रसायनों के निर्माण के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ भारत में सबसे बड़ा रबड़ रसायन निर्माता है।
आईटीसी का शेयर इस समय 264.3 रु पर है। मगर इसके लिए टार्गेट 288 रु का है। यानी ये आगे 9 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। इस शेयर के लिए स्टॉपलॉस 257 रु है। यहां बताए जाने वाले शेयरों को खरीदने के लिए एक्सपर्ट की राय है। आईटीसी लिमिटेड एक भारतीय समूह कंपनी है जिसका मुख्यालय कोलकाता में है। एफएमसीजी, होटल, सॉफ्टवेयर, पैकेजिंग, पेपरबोर्ड, स्पेशलिटी पेपर और कृषि व्यवसाय जैसे उद्योगों में आईटीसी की उपस्थिति है। कंपनी के 5 सेगमेंट में 13 बिजनेस हैं। यह 90 देशों में अपने उत्पादों का निर्यात करता है। इसके उत्पाद 6 मिलियन खुदरा दुकानों में उपलब्ध हैं।
हीरो मोटोकॉर्प का शेयर इस समय 2473.1 रु पर है। मगर इसके लिए टार्गेट 2660 रु का है। यानी ये आगे 6-7 फीसदी रिटर्न दे सकता है। इस शेयर के लिए स्टॉपलॉस 2440 रु है। हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, पूर्व में हीरो होंडा, एक भारतीय बहुराष्ट्रीय मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता है जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। कंपनी दुनिया में सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता है और भारत में भी, जहां दोपहिया उद्योग में इसकी बाजार हिस्सेदारी लगभग 37% है। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 49,577 करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 3,089.00 रु और निचला स्तर 2,148.00 रु रहा है।
तेजी से डिजिटल पैठ के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी बढ़ रही है। निवेशकों को खुद को सुरक्षित रखने के बारे में शिक्षित करने के लिए एनएसई ने उन्हें बताया कि कैसे सतर्क रहें। इसके लिए जरूरी है कि केवल पंजीकृत ब्रोकरों के साथ डील करें। जिस ब्रोकर के साथ आप काम कर रहे हैं उसका पंजीकरण प्रमाणपत्र देखें।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित