नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही है। देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतें हर रोज नया रिकॉर्ड बना रही हैं। देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल टाइम हाई प्राइस पर चले गए हैं। नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मौजूदा स्थिति को देखते हुए सीएनजी से चलने वाली कार बेस्ट ऑप्शन रहेगी। Renault के इस Car पर SBI का बड़ा ऑफर, जानिए फायदे
सीएनजी कार आपके लिए हर तरह से अच्छा साबित हो सकती है। पहला कि इन कारों की कीमत कम होती है और दूसरा आपके सफर की लागत हमेशा पेट्रोल और डीजल कारों के मुकाबले काफी कम रहती है। यानी सीएनजी कार आपकी दो तरह से बचत कराएगी। मार्केट में कई सीएनजी कारें मौजूद हैं। तो इन्हीं सब को देखते हुए आज हम आपको टॉप सीएनजी मॉडलों के बारे में बताएंगे। इन कारों की कीमत 10 लाख रु से कम है, जिससे ये आपके बजट में रहेंगी। बात करें भारत की टॉप सेलिंग कार कंपनी की तो मारुति पहले नंबर पर आती है। मारुति की कई कार ऐसी हैं जिनमें आपको कंपनी फिटेड सीएनजी किट मिलती है।
मारुति सुजुकी अल्टो (मारुति सुजुकी अल्टो) एंट्री लेवल सेगमेंट में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार है। यह कार फैक्टरी फिटेड सीएनजी के साथ दो वेरिएंट-एलएक्सआई और एलएक्सआई (O) में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमश: 4.32 लाख और 4.36 लाख रुपये है। अल्टो सीएनजी का माइलेज 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है।
मारुति सुजुकी वैगन-आर कंपनी की लोकप्रिय टॉलबॉय हैचबैक कार है। वैगन-आर भी फैक्टरी फिटेड सीएनजी के साथ उपलब्ध है। वैगन-आर की कीमत 5.25 लाख रुपये से शुरू होती है। वैगन-आर सीएनजी वेरिएंट 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।
मारुति सुजुकी सिलेरियो कार दो वेरिएंट- वीएक्सआई और वीएक्सआई (O) में फैक्टरी फिटेड सीएनजी के साथ उपलब्ध है। सिलेरियो सीएनजी मॉडल की कीमत 5.30 लाख रुपये से शुरू होती है। मारुति सिलेरियो सीएनजी वेरिएंट 31.76 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।
मारुति सुजुकी इको इस सेगमेंट में अकेली ऐसी कार है जो सीधे फैक्ट्री से सीएनजी किट के साथ फिट होकर आती है। इको सीएनजी में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 63 बीएचपी की पावर और 83 एनएम का टार्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलता है और 20 किमी प्रति किग्रा का माइलेज देता है। इसकी कीमत- 4.1 लाख एक्स-शोरूम है।
ह्यूंदै मोटर कंपनी की लोकप्रिय हैचबैक कार ग्रैंड i10 नियोस (ह्यूंदै ग्रैंड i10 नियोस) में 1.2 लीटर का बड़ा इंजन मिलता है जो 69 PS का पावर और 92 Nm का टार्क जेनरेट करता है। ह्यूंदै नियोस i10 Nios सीएनजी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.64 लाख रुपये से शुरू होती है। ह्यूंदै ग्रैंड i10 नियोस सीएनजी वेरिएंट 20.7 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।
ह्यूंदै सैंट्रो में सीएनजी का ऑप्शन सिर्फ दो वेरिएंट- मैग्ना और स्पोर्ट्ज में मिलता है। सीएनजी मॉडल में डुअल ईसीयू लगा होता है, जिससे परफॉरमेंस अच्छी होती है। वहीं इसमें माइक्रो स्विच लगा होता है, जो फ्यूल को कट-ऑफ कर देता है। सैंट्रो सीएनजी वेरिएंट में 1-लीटर इंजन मिलता है जो 60 PS का पावर और 85 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी सैंट्रो 30.5 किग्रा प्रति किमी का माइलेज देती है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.84 लाख रुपये है।
मारुति और हुंडई की तरह ही होंडा और टाटा में भी आपको कई सीएनजी कार मिल जाएंगी। होंडा की पॉपुलर कार अमेज भी आपको सीएनजी वर्जन में मिल जायेगी। होंडा अमेज की 1.2 SMT+(आई-वीटेक) पेट्रोल वर्जन को मॉडिफाई करके सीएनजी कंपेटेबल बनाया गया है। इस कार की कीमत करीब 7.2 लाख है। जो करीब 25 किमी का माइलेज देती है। बात करें टाटा की तो इसमें भी आपको सीएनजी वर्जन मिल जाएगा। टाटा टिगोर सीएनजी की कीमत 6.40 लाख से शुरु होती है। जो करीब 25 किलोमीटर का माइलेज देती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान