नयी दिल्ली। स्मार्टफोन हों या घरेलू सामान ये इन चीजों को खरीदने का सबसे बढ़िया समय है। फेस्टिव सीजन से पहले ऑफर्स और डिस्काउंट की भरमार चल रही है। फ्लिकार्ट ने बिग बिलियन डेज सेल शुरू कर दी है और इस सेल में दमदार प्रोडक्ट्स बेहद सस्ते दाम पर खरीदने को मिल रहे हैं। आप भी अपनी जरूरत के हिसाब से स्मार्टफोन, हेडफोन या घरेलू उपकरण खरीद लें, क्योंकि ऐसा मौका बहुत जल्दी दोबारा नहीं मिलेगा। सेल में जो शानदार स्मार्टफोन सस्ते दामों पर मिल रहे हैं उनमें 6 जीबी रैम और 5 कैमरों वाला मोटोरोला वन फ्यूजन+ शामिल है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन पर मिल रही डील के बारे में।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोटोरोला वन फ्यूजन+ की कीमत 17499 रु है। पर यदि आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करें तो आपको 5 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। दूसरा ऑप्शन है कि आप इसे 1,778 रु की नो-कॉस्ट ईएमआई में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को मूनलाइट वाइट और ट्विलाइट ब्लू कलर ऑप्शन में उतारा है।
अब हम आपको बताते हैं कि कैसे आप इस फोन को 999 रु में खरीद सकते हैं। असल में इस स्मार्टफोन पर 15000 रु तक का एक्सचेंज ऑफर पेश किया गया है। यदि आप इस ऑफर का फायदा उठाएं तो आपको ये स्मार्टफोन काफी सस्ते में मिलेगा। दूसरे एसबीआई कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है। डेबिट कार्ड से पेमेंट पर अधिकतम डिस्काउंट 1250 रु है, जबकि क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर ये 1750 रु है। तो डिस्काउंट, डेबिट कार्ड से पेमेंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ आप इसे 999 रु में खरीद सकते हैं।
अन्य फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जबकि फोन में 5000 एमएएच की बैटरी भी है। ये बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
मोटोरोला वन फ्यूजन+ स्मार्टफोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस नॉच लेस डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर भी है।
इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सेल मोटराइज्ड पॉप-अप सेल्फी कैमरा मौजूद है। रियर में क्वाड (4) कैमरा सेट-अप दिया गया है। इनमें मैन कैमरा 64 मेगापिक्सेल का है। साथ ही ये फोन गूगल असिस्टेंट बटन से लैस है। इसके अलावा बाकी कैमरे 8 मेगापिक्सल वाला वाइड एंगल, 5 मेगापिक्सेल वाला मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सेल वाला डेप्थ सेंसर है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान