नई द‍िल्‍ली: कार खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए अच्‍छी खबर है। ऑटोमोबाइल कंपनियां एक दूसरे को टक्‍कर देने के लि‍ए आजकल धांसू कार लॉन्च कर रही हैं। साथ ही कार की खरीद पर भी आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं। लेक‍िन कीमत ज्‍यादा होने के कारण कार खरीदना आम आदमी के बस के बाहर की बात है। पिछले महीने भी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमत में अच्छी-खासी बढ़ोतरी की थी। लेक‍िन आपको मायूस होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि इसी बात को ध्‍यान में रखकर हम आपके लिए एक धमाकेदार ऑफर लेकर आए हैं जिसमें आप मारुति सुजुकी की एक बेहतरीन कार को बेहद कम दाम में खरीद सकते हैं।

Advertisement

मारुत‍ि के प्रत‍ि लोगों का एक खास लगाव

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुज़ुकी लोगों के बीच खास लोकप्रिय है। मारुत‍ि के प्रत‍ि लोगों का एक खास लगाव भी देखा गया है। कार खरीदने के नाम पर मारुति सुज़ुकी की सबसे पहले ध्‍यान आता है। तो अगर आप भी छोटी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अल्टो कार को खरीद सकते हैं। ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी मारुति द्वारा निर्मित यह कार छोटे बजट में काफी पॉपुलर है।

Advertisement
2.15 लाख में खरीदें अल्टो 800 LXI

बता दें कि मारुति सुजुकी अल्टो 800 LXI और आप इस कार को मात्र 215000 रुपये में खरीद सकते हैं। लेकिन अगर इसके ऑफिशियल प्राइस की बात करें तो इस कार की कीतम (एक्स-शोरूम) 4.14 लाख रुपये से ज्यादा है। आपको मालूम होगा कि यह कंपनी की टॉप सेलिंग कारों में से एक है। अपनी खबर के जर‍िए हम आपको बताएंगे कि आप कैसे और कहां से इस कार को बेहद कम दाम में खरीद सकते हैं।

यहां से खरीदें मारुति सुजुकी अल्टो 800 LXI

दरअसल देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी एक ऐसी सर्विस चलाती है जिस पर सेकेंड हैंड कारों की बिक्री की जाती है। इस सर्विस का नाम मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू है जिसपर आप कंपनी की सेकेंड हैंड कारों की खरीदारी कर सकते हैं। इसमें आपको कंपनी की हर कार बेहद कम दाम में मिल जाएगी। मारुति सुजुकी अल्टो 800 LXI को आप ट्रू वैल्यू की वेबसाइट पर 2.15 लाख रुपये में बेचा जा रहा है। इस कार का मॉडल 2015 का है और वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह 69627 किलोमीटर तक चली है। यह एक फर्स्ट ओनर कार है और इसमें पेट्रोल इंजन दिया गया है।

मिलेंगी ये सुविधाएं, जल्‍दी करें

अगर आप इस सोच में डूबे है कि ट्रू वैल्यू की वेबसाइट सही है कि नहीं तो आपको यह वेबसाइट सर्टिफाइड है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इसे मारुति सुजुकी के असल पार्ट्स का इस्तेमाल कर रिफर्बिश्ड किया गया है। इसके अलावा कार खरीदने पर आपको 6 महीने की वारंटी और तीन फ्री सर्विस की सुविधा मिलेगी। इसके साथ आप वेबसाइट के जरिए टेस्टड्राइव भी बुक कर सकते हैं। कार के बारे में और जानकारी पाने के लिए इस लिंक https://www.marutisuzukitruevalue.com/buy-car/alto-800-in-new-delhi-2015/AXe6Pm4ZZPsTbFxud9WI पर क्लिक करें।

इन बैंकों में मिल रहा है सस्ता कार लोन
  • कैनरा बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 7.30% ब्‍याज पर म‍िल रहा है।
  • बैंक ऑफ इंड‍िया में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 7.45% ब्‍याज पर म‍िल रहा है।
  • पंजाब नेशनल बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 8.30% ब्‍याज पर म‍िल रहा है।
  • सेंट्रल बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 8.80% ब्‍याज पर म‍िल रहा है।
  • स्टेट बैंक ऑफ इंड‍िया में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 9.20% ब्‍याज पर म‍िल रहा है।
  • यूनि‍यन बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 10.40% ब्‍याज पर म‍िल रहा है।
  • आईसीआईसीआई बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 12.00 % ब्‍याज पर म‍िल रहा है।
  • एचडीएफसी बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 13.75% ब्‍याज पर म‍िल रहा है।
  • एक्‍स‍िस बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 14.55% ब्‍याज पर म‍िल रहा है।
  • यूको बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 8.80 ब्‍याज पर म‍िल रहा है।