नई दिल्ली: नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए गुड न्यूज है। नये साल में ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए डिस्काउंट और ऑफर्स का ऐलान कर रही हैं। साल 2021 शुरु हो गया है। ऐसे में कई ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां साल के पहले महीने में अपनी बाइक्स पर भारी छूट दे रही हैं। महामारी से रिकवर होती हुई अर्थव्यवस्था में बहुत से लोग बाइक लेने की सोच रहे हैं। इसी को देखते हुए बहुत सी कंपनियों ने अपनी बाइक और स्कूटर पर धमाकेदार छूट के ऑफर दे रही है। आज हम आपको उन कंपनियों की बाइक्स के बारे में बताएंगे जो आपको सबसे ज्यादा छूट दे रही है।
हीरो मोटोकॉर्प दुनिया की सबसे बड़ी बाइक निर्माता कंपनी है। हीरोमोटोकॉर्प 2021 के जनवरी साल के शुरू होते ही अपनी पॉपुलर बाइक्स एक्सट्रीम 160 आर, हीरो स्प्लेंडर प्लस, एचएफ डीलक्स, हीरो ग्लैमर, हीरो एक्सपल्स 200 टी पर 7500 रुपये की छूट के ऑफर दे रही है। आप इन बाइक्स को अपने क्रेडिट कार्ड से या मात्र 3500 रुपये जमा करवा कर अपने घर ला सकते हैं।
टीवीएस की बाइक्स अपने एवरेज को लेकर हमेशा पॉपुलर रहती हैं। जहां बात हो अपाची जैसी रेसिंग बाइक की हर कोई चाहता है कि उसके पास एक अपाची बाइक हो साल की शुरुआत में ही टीवीएस ने अपाची, जुपिटर, स्कूटी पेप प्लस, स्कूटी जेस्ट 110 और NTorq 125 पर 6500 रुपये तक के डिस्काउंट दे रहा है। इन टीवीएस बाइक्स को आप प्रतिमाह 1400 रुपये की ईएमआई पर घर ला सकते हैं।
बात करें अगर होंडा कि तो हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस बाइक्स की तर्ज पर होंडा अपनी बाइक और स्कूटर पर भारी-भरकम छूट दे रहा है। होंडा अपनी इंजन की क्षमता को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है। होंडा लिवो सीडी 110, सीडी 110, ड्रीम एक्टिवा 6 जी, डीओ स्कूटर पर 7000 रुपये की छूट देने के साथ 3 महीने की ईएमआई पर 50 % का डिस्काउंट भी दे रही हैं।
बजाज अपने रेसिंग बाइक्स पल्सर को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है। बजाज की पल्सर बाइक देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली रेसिंग बाइक में से एक है। बजाज भी नए साल की शुरुआत में अपनी बाइक और स्कूटर पर भारी भरकम छूट के ऑफर दे रही है। बजाज अपनी बाइक्स सीटी 100, पल्सर, पल्सर, एवेंजर क्रूज, प्लेटिना पर 5500 रुपए की छूट दे रही है। इसी के साथ बजाज कंपनी आने वाले 3 महीनों की ईएमआई पर 75% तक डिस्काउंट ऑफर भी उपलब्ध है। आप बजाज बाइक्स को मात्र 3500 रुपए की डाउन पेमेंट घर ला सकते है।
- सबसे पहले हीरो मोटोकॉर्प की वेबसाइट https://www.heromotocorp.com/en-in/ पर एक्सिस करें। इसके बाद आपको फ्लिकर में हीरो शोरुम इन योर रुम का ऑप्शन दिखाई देगा।
- यहां क्लिक करने पर आपके सामने virtualshowroom खुलकर सामने आएगा। यहां आप अपनी पसंद के टू-व्हीलर को स्लेक्ट कर सकते है।
- अपनी पसंद के टू-व्हीलर पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो वहां आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे। जिसमें पहला Buy और दूसरा Explore More का ऑप्शन दिखाई देगा।
- जब आप Explore More के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने टू-व्हीलर की सभी डिटेल्स सामने आ जाएगी। वहीं आप जैसे ही Buy के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने टू-व्हीलर के वेरिएंट और कल का ऑप्शन आएगा।
- इसके बाद आपको अपना राज्य और शहर चुनना होगा। यहां आपको अपने शहर के सभी हीरो मोटोकॉर्प के डीलर के ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें से किसी एक का आपको चुनाव करना है।
- इसके बाद आपके सामने फाइनेंस और टर्म एंड कंडीशन का ऑप्शन आएगा। जब आप ये सभी प्रोसेस पूरा कर लेंगे उसके बाद आपको पे नाउ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रर नाउ का ऑप्शन आएगा। यहां आपको अपनी डिटेल्स देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग