नई दिल्ली: हाल ही भारतीय बाजार में कई स्मार्ट टीवी लॉन्च किए गए हैं। इन स्मार्ट टीवी को अफोर्डेबल प्राइस रेंज के साथ पेश किया गया है। ऐसे में अगर आपको भी नया स्मार्ट टीवी खरीदना है और बड़े डिस्प्ले के अलावा स्मार्ट फीचर्स भी चाहते हैं तो ढेरों ऑप्शंस इंडियन मार्केट में मौजूद हैं। अगले महीने से बढ़ने वाली हैं TV की कीमतें, ये है बड़ी वजह ये भी पढ़ें
अच्छी बात तो यह है कि पॉप्युलर और ट्रस्टेड ब्रैंड्स की ओर से 14 हजार रुपये से कम कीमत वाले कई टीवी ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें सैमसंग, एलजी, वनप्लस जैसी कंपनियों ने कम बजट में स्मार्ट टीवी पेश किया है। इन स्मार्ट टीवी के 32 इंट स्क्रीन साइज वाले एचडी स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा इन टीवी में आपको कई ओटीटी एप्स के साथ कई हाईटेक फीचर्स भी मिलते हैं। इन टीवी में आपको बेहतर पिक्चर क्वालिटी के साथ दमदार साउंड एक्सपीरियंस भी मिलता है। तो चलिए हम आपको बताते है कहां से और कैसे आप अपने लिए बेस्ट ऑप्शंस ले सकते है।
अगर आप वनप्लस की टीवी लेने का सोच रहे है तो बता दें कि जुलाई 2020 में अपनी Y सीरीज के साथ किफायती टीवी सेगमेंट में एंट्री की थी। इसकी कीमत 12,999 रुपये है। इसमें 91.4 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो का डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड टीवी 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें इनबिल्ट क्रोमकास्ट दिया है। यह एलेक्सा के साथ भी काम करता है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है। इसमें दो एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। इसके रिमोट में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, यूटूब और गूगल असिसटेंट डेडिकेटेड बटन दिया गया है। इसमें, 20W बॉक्स स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो सिस्टम दिया गया है।
वहीं शोयोमी टीवी की एमआई टीवी 4A प्रो स्मार्ट टीवी की कीमत 12,999 रुपये है। इसके डिस्प्ले में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ विविड पिक्चर इंजन दिया गया है। यह एंड्रॉयड टीवी 9.0 के पैचवॉल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें डेटा सेवर मोड भी मिलता है। इसमें दो यूएसबी पोर्ट के साथ तीन एचडीएमआई पोर्ट दिए गए हैं। एमआई टीवी 4A Pro में डॉल्बी प्लस डीटीएस एचडी के साथ 20W का साउंड आउटपुट दिया गया है। इसके रिमोर्ट में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो के साथ गूगल असिसटेंट डेडिकेटेड बटन दिया गया है।
एलजी के इस एंट्री लेवल बजट स्मार्ट टीवी में 32 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है। यह टीवी Web ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज़नी + हॉटस्टार, और कई अन्य ओटीटी एप्स मिलते हैं। इसमें 50Hz रिफ्रेश रेट के साथ HDR डिस्प्ले दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें सेट-टॉप बॉक्स को कनेक्ट करने के लिए दो एचडीएमआई पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें गेमिंग कंसोल और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। हार्ड ड्राइव या पेन ड्राइव में प्लग करने के लिए इसमें एक यूएसबी पोर्ट दिया गया है। आप टीवी को अपने वाई-फाई से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें 10W आउटपुट के साथ फ्रंट में दो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें डॉल्बी ऑडियो दिया गया है।
सैमसंग के इस स्मार्ट टीवी में 32 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है। यह टीवी सैमसंग के अपने टिजेन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें कई ओटीटी एप्स मिलते हैं। इसमें स्क्रीन-मिररिंग का भी फीचर मिलता है, जिससे आप अपने पर्सनल कंप्यूटर को कनेक्ट कर सकते हैं, और अपने लाइव कास्ट को भी शेयर कर सकते हैं। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट वाला एचडीआर 10 स्क्रीन दिया गया है। इसमें दो एचडीएमआई पोर्ट और एक यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसमें 20W स्पीकर आउटपुट और डॉल्बी डिजिटल प्लस सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है।
G-TEN 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर GT43X जो कि 16,990 रुपए की है।
नॉबल 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर NB45CN01 जो कि 16,999 रुपए की है।
क्वलाउडवॉकर 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर 43AF04X जो कि 17,499 रुपए की है।
थॉमसन 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर 43TH0099 जो कि 17,999 रुपए की है।
Blaupunkt 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर BLA43BS570 जो कि 18,499 रुपए की है।
कोडक 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर 43FHDXPRO जो कि 18,999 रुपए की है।
थॉमसन 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर 50TM5090 जो कि 18,999 रुपए की है।
माइक्रोमैक्स 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर 43Z7550FHD जो कि 19,499 रुपए की है।
सैनसुई 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर JSK43LSFHD जो कि 19,990 रुपए की है।
iFFALCON 43-इंच टीवी की मॉडल नंबर 43F2A जो कि 19,999 रुपए की है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान