नई दिल्ली, जुलाई 27। अगर आप अपने ऑफिस या अपने घर में एर बार सेक्शन बनाने के लिए रेफ्रिजरेटर लेने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको मार्केट में उपलब्ध कुछ बेस्ट विकल्पो के बारे में विस्तार से बताएंगे। ये सभी रेफ्रिजरेटर कॉम्पैक्ट आकार में आते हैं और आसानी से एक छोटी सी जगह में फिट बैठ जाते हैं। इन मॉडलो में आपको फ्रीजर और नॉन-फ्रीजर दोनों विकल्प मिल जाएंगे। जीन रेफ्रीजरेजरों के बारे में हम आपको बताएंगे वो एनर्जी सेविंग रेटिंग की मदद से कम बिजली का भी इस्तेमाल करते हैं। इन रेफ्रिजरेटर्स में काफी जगह होती है जिसमें आप आसानी से दैनिक खाने-पीने की चीजों को स्टोर कर सकते हैं।
LG ब्रांड का रेफ्रिजरेटर हमेशा ही एक अच्छा विकल्प रहा है। कंपनी का एक रेफ्रजिरेटर 45 लीटर की क्षमता के साथ मिलता है। आप इसे अपने घर के ऑफिस या बार सेक्शन में आसानी से रख सकते हैं। 45 लीटर का यह रेफ्रिजरेटर स्पिल-प्रूफ सख्त ग्लास शेल्फ के साथ आता है। जिसके कारण भारी वस्तुओं को भी आसानी से रखा जा सकता है। एलजी के इस रेफ्रिजरेटतर में अच्छी मात्रा में जगह मिल जाती है। इसमें आप आसानी से जूस, कोल्ड ड्रिंक्स, दवा या अन्य कोई चीज स्टोर कर सकते हैं। ऑनलाइन इस रेफ्रिजरेटर की कीमत 9,599 रुपये है। आपको यह 446 रुपए की आसान किस्तो में भी मिल जाएगा।
केल्विनेटर पुराना और भरोसेमंद रेफ्रिजतरेटर ब्रांड है जिसका 45 लीटर की क्षमता वाला एक मिनी रेफ्रिजरेटर आता है। इस कॉम्पैक्ट साइज के रेफ्रिजरेटर को आप ऑफिस, दुकान या होम बार के लिए इस्तेमाल कर सकते है। यह फ्रीज 2 स्टार एनर्जी सेविंग रेटिंग के साथ आता है। रेफ्रिजरेटर में आप जूस, कैन, पानी की बोतल, दवाई और खाने की चीजों को स्टोर कर सकते है। यह रेफ्रीजरेटर ऑनलाइन 9,200 रुपये की कीमत में मिल जाएगा। प्रोडक्ट पर 5 साल की वारंटी मिलती है। प्रोडक्ट को आप ईएमआई पर भी ले सकते है।
53 लीटर की क्षमता वाला हायर ब्रांड का कॉम्पैक्ट साइज का रेफ्रिजरेटर भी आपकी पसंद हो सकता है। हायर एक पॉपुलर ब्रांड है। यह मिनी रेफ्रिजरेटर 2 स्टार एनर्जी सेविंग रेटिंग के साथ बिजली की खपत भी कम करता है। इस प्रोडक्ट को चलाने के लिए स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं है। यह प्रोड्क्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ नहीं आता है इसमें फ्रीजर भी नहीं मिलता है। यह एक स्पिल-प्रूफ सख्त ग्लास शेल्फ के साथ आता है जहां आप आसानी से जूस, पानी की बोतलें, दवाएं और खाद्य पदार्थ स्टोर कर सकते हैं। यह प्रोडक्ट ऑनलाइन 9,474 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है और उत्पाद पर 1 साल और कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी मिलती है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित