Data Center Attack: Middle East War अब सिर्फ Bomb और Missiles तक सीमित नहीं रही, अब ये Data, Server और Tech Companies तक पहुंच चुकी है - और यहीं से शुरू होती है सबसे खतरनाक लड़ाई।
3 अप्रैल 2026 को अचानक एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। ईरान की IRGC यानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का कहना है कि उसने अमेरिकी टेक दिग्गज Oracle के दुबई स्थित Data Center पर हमला कर दिया। सोचिए, जहां पहले एयरबेस और तेल के ठिकाने टारगेट थे, अब वहां Data Center निशाने पर हैं - यानी इंटरनेट की रीढ़ पर सीधा वार।
Iran का दावा यहीं नहीं रुकता। वो साफ कह रहा है कि सिर्फ Oracle ही नहीं, बल्कि USA और Israel से जुड़े हर Tech प्लेटफॉर्म अब 'Valid Targets' हैं। इससे पहले बहरीन में Amazon AWS cloud center पर हमले का भी दावा किया जा चुका है। यानी ये कोई एक घटना नहीं, बल्कि एक नया पैटर्न बनता दिख रहा है। लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है। UAE और Dubai प्रशासन तुरंत सामने आता है और पूरे दावे को 'Fake News' बता देता है। उनका कहना है कि Oracle Data Center पूरी तरह सुरक्षित है, कोई हमला हुआ ही नहीं। अब सवाल ये है कि सच कौन बोल रहा है? ईरान या UAE?
टारगेट Oracle Data Center ही क्यों?
इसके पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है कंपनी के अमेरिका के डिफेंस सिस्टम से जुड़े रिश्ते और इसके फाउंडर लैरी एलिसन के इजराइल से मजबूत कनेक्शन। ईरान के नजरिए से ये कंपनियां सिर्फ बिजनेस नहीं कर रही, बल्कि जंग का हिस्सा बन चुकी हैं और यही सबसे खतरनाक संकेत है, क्योंकि अगर ये ट्रेंड बढ़ता है, तो अगला निशाना Google, Meta या Microsoft जैसी कंपनियां भी हो सकती हैं। अगर ऐसा हुआ... तो असर सिर्फ सरकारों तक नहीं रहेगा - सीधे आपके मोबाइल तक पहुंचेगा। WhatsApp बंद, YouTube Down, Cloud Data गायब - पूरा Digital System हिल सकता है।
फिलहाल Oracle पर हमले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन Social Media पर सर्वर डाउन और सिस्टम गड़बड़ी की चर्चाएं जरूर तेज हैं। सच चाहे जो हो लेकिन खतरा अब साफ दिख रहा है।
ये जंग अब जमीन या आसमान में नहीं लड़ी जा रही, ये लड़ी जा रही है सर्वर रूम में, डेटा के अंदर और इंटरनेट की नसों में और अगर ये साइबर वॉर पूरी तरह शुरू हो गई, तो इसका असर हर देश, हर कंपनी और हर इंसान पर पड़ेगा क्योंकि अब सबसे बड़ा हथियार मिसाइल नहीं Data बन चुका है।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका