MCX Technical Glitch: मार्केट खुलने के साथ देश के सबसे बड़े कमोडिटी ट्रेडिंग एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) में सोमवार (28 अक्टूबर 2025) को तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से ट्रेड खुलने में देरी हुई। एमसीएक्स पर ट्रेडिंग सामान्य सुबह 9 बजे के बजाय सुबह 9:30 बजे शुरू होने की उम्मीद थी लेकिन 4:30 घंटे की देरी से ट्रेडिंग शुरु हुई।।
एमसीएक्स की वेबसाइट पर एक संदेश में कहा गया है, "सदस्यों से अनुरोध है कि तकनीकी समस्या के कारण ट्रेडिंग सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। ट्रेडिंग डीआर से शुरू होगी। असुविधा के लिए खेद है।" बयान के अनुसार, एमसीएक्स सुबह 9:30 बजे डिजास्टर रिकवरी साइट से कमोडिटी ट्रेडिंग शुरू करेगा। हालांकि अभी तक भी यह शुरु नहीं हो पाया है।
एमसीएक्स भारत का सबसे बड़ा कमोडिटी डेरिवेटिव एक्सचेंज है और मूल्य के हिसाब से कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग में इसकी लगभग 98% बाजार हिस्सेदारी है। यह सोना, चांदी, ऊर्जा, धातु, कृषि-वस्तुओं और अन्य जैसे विभिन्न कमोडिटी अनुबंधों में ट्रेडिंग प्रदान करता है।
शुरु हुई ट्रेडिंग
हालांकि अब लगभग 4:30 घंटे के बाद तकनीकी गड़बड़ी दूर होने पर एमसीएक्स पर फिर से ट्रेडिंग शुरु हो गई है। बीच-बीच कुछ समय के लिए ट्रेडिंग आंकड़े रिफ्लेक्ट कर रहे थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किस वजह से एमसीएक्स में यह तकनीकी गड़बड़ी आई थी।
जुलाई 2025 में भी आई थी तकनीकी दिक्कत
बता दें कि इस साल की शुरुआत में, जुलाई में एमसीएक्स को इसी तरह की तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा था, जब ट्रेडिंग सुबह 10:15 बजे शुरू हुई थी, यानी एक घंटे से ज़्यादा की देरी।
23 जुलाई को, एमसीएक्स पर ट्रेडिंग शुरू में सुबह 9:45 बजे तक शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन बाद में एक्सचेंज ने खुलने का समय बदलकर सुबह 10:10 कर दिया, लेकिन ट्रेडिंग योजना के अनुसार शुरू नहीं हो पाई। तकनीकी प्रक्रियाओं और फ़ाइल शेयरिंग के कारण हुई देरी के बाद आखिरकार सुबह 10:15 बजे से ट्रेडिंग शुरू हुई।
More Articles
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें