Mukesh Ambani Networth : पूरी दुनिया में जहां एक ओर करोड़ों लोग गरीबी में अपना जीवन गुजर बसर कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोगो हैं जिनके पास अकूत संपत्ति है। ऐसे में दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची देंख तो टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) का नाम सबसे ऊपर आता है।

Advertisement

वहीं, भारत के संदर्भ में देखें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीयों में शुमार हैं। फोर्ब्स के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार (1 सितंबर, 2025) तक 415.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

Advertisement

यदि मुकेश अंबानी की बात करें तो फोर्ब्स के मुताबिक, 100.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। इस साल अब तक इनके नेटवर्थ में 337 मिलियन डॉलर यानी 0.33 फीसदी की कमी आई है।

पिछले 10 साल में 5 गुना से अधिक बढ़ा अंबानी का नेटवर्थ

फोर्ब्स के आंकड़ों के अनुसार, मुकेश अंबानी का नेटवर्थ पिछले 10 साल में 5 गुना से अधिक बढ़ा है। आंकड़ों के मुताबिक, 2016 में मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 19.3 बिलियन डॉलर था जो बढ़कर अब 2025 में अब तक 100 बिलियन डॉलर के पार निकल गया है।

Advertisement

दुनिया के टॉप अमीर लोगों की सूची को देखें तो फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी 18वें नबंर पर आते हैं। ऐसे में देखें तो भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का नेटवर्थ दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क से लगभग 300 बिलियन डॉलर कम है।

बता दें कि मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी कंपनी है और 1 सितंबर 2025 को बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 18,36,762.51 करोड़ रुपये था।

Advertisement

Know About Mukesh Ambani : मुकेश अंबानी के बारे में जानिए

ब्लूमबर्ग के अनुसार, ऑयल रिफाइनिंग समेत अन्य कई सेक्टर में कामकाज करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की अधिकांश संपत्ति सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में 42% हिस्सेदारी से आती है।

वेबसाइट के अनुसार, मुंबई स्थित इस कंपनी के पास दुनिया का सबसे बड़ा ऑयल रिफाइनिंग परिसर है। जनवरी 2025 में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल की गई फाइलिंग के अनुसार, शेयर एक प्रमोटर समूह के पास हैं, जिसमें होल्डिंग कंपनियां, ट्रस्ट और परिवार के सदस्य शामिल हैं।

Advertisement

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी में पढ़ाई की है।