Gautam Adani Net Worth : दुनियाभर में अरबपतियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है और इस बीच अरबपतियों की सूची में लगातार उठापटक देखने को मिल रही है। देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक गौतम अदाणी फिर से दुनिया के टॉप 20 में जगह बना ली है। वहीं मुकेश अंबानी भी इस सूची में बरकरार है।

Advertisement

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स ने दुनिया के अरबपतियों की सूची जारी की है, जिसमें टॉप 20 में केवल 2 भारतीयों का नाम शामिल है। वहीं पहले पायदान पर लगातार एलन मस्क बरकरार हैं जबकि स्टॉक मार्केट के महागुरु कहे जाने वाले वॉरेन बफेट इस सूची में 10वें नंबर पर काबिज हैं और इनकी संपत्ति 148 बिलियन डॉलर है।

Advertisement

गौतम अदाणी की संपत्ति मुकेश अंबानी से कितनी कम?

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग में मुकेश अंबानी 97.7 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 19वें स्थान पर हैं जबकि अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की संपत्ति 80.3 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है।

इसके साथ अदाणी एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। पिछले 24 घंटों में अदाणी की संपत्ति में लगभग 1.24 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जबकि अंबानी की संपत्ति में इस दौरान 89.7 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है।

Advertisement

ऐसे में देखें को अंबानी को टॉप-20 लिस्ट से बाहर करने के लिए अदाणी को अभी कम से कम 17 बिलियन डॉलर और अपनी संपत्ति बढ़ानी होगी।

टॉप 20 में 14 अमेरिकी नागरिक शामिल

अरबपतियों की सूची को देखें तो संपत्ति के आधार पर टॉप 20 में 14 अमेरिकी नागिरक शामिल हैं जबकि दो फ्रांस, एक मैक्सिको और एक स्पेन का नागरिक शामिल है। टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क पहले नंबर पर जबकि लैरी एलिसन दूसरे मेटा (फेसबुक, वॉट्सऐप) के मालिक मार्क जुकरबर्ग तीसरे, जेफ बेजोस चौथे और लैरी पेज पांचवें नंबर पर काबिज हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की संपत्ति 384 अरब डॉलर है।

Advertisement