Business Idea: अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश कर रहे हैं जिस बिजनेस की मार्केट में तगड़ी डिमांड हो। इसके साथ ही उस बिजनेस से कमाई भी काफी बेहतर हो तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं इस बिजनेस का नाम दलिया मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का बिजनेस है।
इस प्रोडक्ट की एक खास बात ये है कि इस प्रोडक्ट की मांग शहर से लेकर गांवों तक भारी डिमांड है। आप इस बिजनेस को काफी मामूली निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है। इसके साथ ी कुछ मात्रा में प्रोटीन होता है। जो हमारी बॉडी के लिए काफी जरूरी है।
जानिए कितनी आएगी लागत?
खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन ने पीएम ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत दलिया की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। इसके अनुसार, इस कारोबार को शुरू करने के लिए आपके पास भूमि होना जरूरी है।
आप कारोबार को शुरू करने के लिए भूमि को किराए पर भी ले सकते ैं। 500 वर्ग फुट बिल्डिंग शेड बनाने पर लगभग 1 लाख रु की लागत आएगी। वहीं, इक्विपमेंट पर लगभग 1 लाख रु की राशि खर्च होगी। इसके साथ ही आपको वर्किंग कैपिटल के रूप में लगभग 40 हजार रु की जरूरत होगी।
इस तरह प्रॉजेक्ट कॉस्ट कुल 2 लाख 40 हजार रु आएगी। अगर आप इस कारोबार को शुरू करना चाहते हैं लेकिन आपके पास फंड नहीं है तो फिर आप पीएम मुद्रा योजना के माध्यम लोन ले सकते हैं।
जानिए कैसे बनाएं दलिया
आपको दलिया बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं को साफ करना होगा। इसके बाद इसको बहते पानी से धोना होगा। इसके बाद इसको पानी में 5 घंटे से 6 घंटे के लिए पानी में नरम होने के लिए छोड़ दिया जाता है।
इसको अंकुरण के बाद धूप में सुखाया जाता है। इसको सुखाने की प्रोसेस के बाद इसे आटे की चक्की से पीस लिया जाता है। जमीन के उत्पाद से दलिया भूसी सहित पूरे गेहूं से हासिल किया जाता है।
जानिए कमाई?
प्ोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप 100 प्रतिशत क्षमता का इस्तेमाल करके प्रोडक्शन करते है तो फिर वार्षिक प्रोडक्शन 600 क्विंटल होगा। 1 हजार 200 रु रेट के हिसाब से इसकी कुल वैल्यू 7 लाख 19 हजार रु होगी।
प्रोजेक्टेड सेल्स कॉस्ट 8 लाख 50 हजार रु होगी। ग्रॉस सरप्लस 1 लाख 31 हजार रु होगी। अनुमानित नेट सरप्लस 1 लाख 16 हजार रु यानी 1.16 लाख रुपए आपकी वार्षिक कमाई होगी।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत