Plantation Business Idea: अगर आपको बिना ज्यादा मेहनत किए अच्छे खासे पैसे कमाने हैं, तो आप अपनी खाली पड़ी जमीन में पेड़ लगवा सकते हैं। आज हम आपको तीन ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लगवाने के बाद आप लाखों रुपए बड़ी आसानी से कमा सकते हैं। आपको बताते चलें इनमें से कुछ पेड़ की लकड़ियां मजबूत होती हैं। कुछ पेड़ के पत्ते और फल भीे काम में आते हैं। कुछ पेड़ का इस्तेमाल कागज बनाने के लिए होता है, जिस पर हम पढ़ाई लिखाई करते हैं।

Advertisement

सबसे खास बात यह है कि इस तरह के पेड़ की डिमांड मार्केट में हमेशा बरकरार रहती है। इन पेड़ों को लगाने के बाद आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती लेकिन इनका ध्यान कुछ दिन तक जरूर रखना पड़ता है। इनमें आपको लागत से कई गुना ज्यादा फायदा कुछ ही सालों के अंदर मिल सकता है और आप लाखों रुपए बड़ी आसानी से कमा सकते हैं। आइए आपको इन तीन पेड़ के बारे में बताते हैं। आने वाले नए साल 2024 में भी आप इन पौधों को लगवा सकते हैं।

Advertisement

इन पेड़ों की देखभाल करने के बाद 12 साल में जबरदस्त और बंपर कमाई होती है। बिना ज्यादा लागत के ले आए गए पौधे जब 10 से 12 साल के बाद पेड़ बन जाते हैं, तो प्रति पेड़ इनकी कीमत 10,00,00 रुपए तक या उससे भी ज्यादा की हो जाती है। वहीं उनमें से कुछ पेड़ के फल भी अच्छे खासे दाम पर बिक जाते हैं।

Advertisement

कौन से हैं ये 3 पेड़

इस आर्टिकल में हम बात करने जा रहे हैं सागवान, सफेदा और महोगनी के पेड़ों की। इन्हें लगाकर आप 10 से 12 साल में जबरदस्त कमाई कर सकते हैं। आपको बताते चलें कि इन पेड़ों को किसी खास देखभाल की ज्यादा जरूरत नहीं होती है, पर सागवान जैसे पेड़ों की कटाई-छटाई पर ध्यान देना जरूरी होता है, ताकि लकड़ी सीधी रहे और उसकी अच्छी कीमत भी मिले। एक समय के बाद इन पेड़ों को पानी देने की जरूरत भी नहीं होती है।

Advertisement

फर्नीचर बनाने में होता है इस पेड़ का इस्तेमाल

सफेदा एक ऐसा पेड़ है जिसका उपयोग ज्यादातर फर्नीचर बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसकी लकड़ी का इस्तेमाल बिल्डिंग में भी होता है। यह पेड़ भारत के वातावरण के हिसाब से पर्फेक्ट है और इसे किसी भी खास तरह के क्लाइमेट की जरूरत नहीं होती है। यह कहीं भी बड़ी आसानी से उगाया जा सकता है और कुछ दिन बाद तो इसे पानी देने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। इसकी लकड़ियां जलाने के लिए भी काफी बेहतर होती है, और इन्हें पहले से ही जलाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा है।

Advertisement

मजबूती के लिए जाना जाता है सागवान का पेड़

सागवान का पेड़ अपनी जबरदस्त मजबूती के लिए जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसकी लकड़ी मजबूत तो होती ही है साथ ही इसमें दीमक लगने का खतरा भी नहीं रहता है। इससे बने फर्नीचर हल्के होने के साथ काफी मजबूत होते हैं और लंबे समय तक भी टिकते हैं। सागवान का इस्तेमाल आमतौर पर घर के फर्नीचर बनाने के लिए किया जाता है। इतना ही नहीं सागवान का इस्तेमाल शिप और रेल बोगी बनाने में भी किया जाता है। एक सागवान का पेड़ 12 साल के बाद 1 लाख रुपए तक की कीमत में बड़ी आसानी से बेचा जा सकता है।

Advertisement

महोगनी के पेड़ से हो सकती है ट्रिपल कमाई

अगर आप महोगनी के पेड़ लगाते हैं तो आपको ट्रिपल कमाई मिल सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके पत्ते और इसके फल भी काफी महंगे बिकते हैं। इन्हें तरह-तरह की दवा बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे कीटनाशक और मच्छर भगाने वाली दवा बनाने के लिए बड़े लेवल पर इस्तेमाल किया जाता है। इस पेड़ से मिलने वाले तेल का इस्तेमाल साबुन और पेंट बनाने के लिए भी किया जाता है। अपनी मजबूती के लिए जाना जाने वाला यह पेड़ 12 से 13 साल के बाद बड़ी आसानी से 1 लाख रुपए से भी ज्यादा की कीमत में बिक सकता है।

अगर आपके पास इस तरह के पेड़ है और आपने करीब 100 से 120 पेड़ लगा दिए तो आप 12 साल में 1 करोड़ रुपए ले ज्यादा भी आसानी से कमा सकते हैं। इस तरह के पेड़ लगाने के लिए कई राज्यों की सरकारी किसानों को सब्सिडी भी देती हैं।