Business Idea : अगर आप खुद का कोई बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे हैं। जिस बिजनेस को करके आपको एक बेहतर कमाई हो और इस बिजनेस को शुरू करने में लागत भी बहुत कम आए, तो फिर आज हम आपको एक ऐसा ही बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस का नाम पोहा बनाने की यूनिट हैं। सुबह का नाश्ता हमारे लिए बेहद जरूरी होता हैं। लोग इसको बहुत ही चाव से खाते हैं और इस बिजनेस की खास बात ये हैं कि इसकी मांग हर मौसम में रहती हैं, तो फिर चलिए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में सारी जानकारी।
कैसे शुरू करें बिजनेस
पिछले कुछ वर्षो में लोग न्यूट्रिशन के प्रति काफी अधिक जागरूक हुए हैं और पोहा को पोष्टिक फूड माना जाता हैं। अधिकतर लोग इसका उपयोग नाश्ते के रूप में करते है। इसको बनाना और खाना दोनों ही आसान हैं। इसी वजह से इसकी मांग बाजार में बहुत तेजी से बढ़ रही है। अगर आप पोहा की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाते हैं, तो फिर आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
कितनी आएगी लागत
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं तो फिर आपको खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन की एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार, आपको पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने में लगभग 2.43 लाख रूपये का खर्चा आता हैं। इसके लिए आपको लोन भी मिल सकते हैं इसके लिए आप 90 प्रतिशत बैंक से लोन ले सकते हैं। अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं तो फिर आपको शुरू में कम से कम 25 हजार रूपये का निवेश करना होगा।
किन चीजों की होगी जरूरत
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो फिर इसके लिए आपको कम से कम 500 वर्ग फुट की जगह की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही बिजनेस को शुरू करने के लिए पोहा मशीन, भट्टी, पैकिंग मशीन और ड्रम सहित अन्य सामानों की जरूरत होगी। शुरू में आप इस बिजनेस को कम लगात और कम समान के साथ शुरू कर सकते है जिससे आपको लागत कम लगेगी। बिक्री बढ़ेगी तो समान भी बढ़ाते जाएं। जिससे आपका बिजनेस भी बढ़ेगा और कमाई भी बेहतर होगी। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप सरकार से लोन भी ले सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान