Cutlery Business Idea: कटलरी का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है, जो कभी नहीं बंद होता है और कटलरी की जरूरत लगभग हर समय पड़ती रहती है। आपको बताते चलें कोई भी भंडारा हो, शादी हो या फिर बर्थडे पार्टी हो अगर खाने पीने का प्रोग्राम होता है, तो कटलरी आइटम की जरूरत जरूरत पड़ती है। इसलिए आपका कटलरी बिजनेस हमेशा चलेगा। आपको बताते चलें की कटलरी मैन्युफैक्चरिंग का बिजनेस शुरू करने के लिए 1,80,000 रुपए तक की रकम लगेगी। आप इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार की स्कीम से लोन भी उठा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कटलरी बनाने की यूनिट लगाकर आप कितना कमा सकते हैं और इसके लिए क्या-क्या करना होगा।

Advertisement

इस बिजनेस को को गांव या शहर में कहीं पर भी शुरू किया जा सकता है। फैक्ट्री में आप कटलरी के अलावा कई सारे हैंड टूल भी बना सकते हैं, जिन्हें खेती, किसानी और घर के दूसरे जरूरी कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आपको बताते चलें हैंड टूल्स को तो एक्सपोर्ट भी किया जा सकता है। आप ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी अपने प्रोडक्ट्स को प्रमोट कर सकते हैं।

Advertisement

कितने लगेंगे पैसे

अगर आप कोई भी बिजनेस शुरू करते हैं, तो सबसे पहले दिमाग में उसमें लगने वाली लागत का ध्यान आता है। तो अगर आप कटलरी मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपके करीब 1,14,000 रुपए का इन्वेस्टमेंट करना पड़ेगा। इसे पूरी तरह सेटअप करने में करीब 2 लाख रुपए तक का मैक्सिमम खर्च आएगा। इसमें आपको कई सामान खरीदने पड़ेंगे जिसमें ड्रिलिंग मशीन, बफिंग मोटर और वेल्डिंग सेट शामिल हैं।

Advertisement

इसके अलावा आपको बेंच ग्राइंडर, हैंड ड्रिलिंग मशीन, जैसे अन्य कई टूल्स और आइटम्स की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए आपको कम से कम 1,20,000 रुपए तक का कच्चा माल चाहिए होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इतने माल से आप हर महीने में 40,000 कटलरी,और करीब 40,000 ही एग्रीकल्चर इंप्लीमेंट और हैंड टूल भी तैयार किया जा सकते हैं।

Advertisement

जानें कितना मिलेगा प्रॉफिट

सरकार द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कटलरी के लिए तैयार किए गए प्रोडक्ट्स की हर महीने 1 लाख 10 हजार रुपए तक की बिक्री की जा सकती है। इन्हें बनाने के लिए एक महीने में 91,000 तक का खर्च आता है। तो इस हिसाब से देखें तो आपको हर महीने करीब 18,000 रुपए से ज्यादा का सिर्फ प्रॉफिट होता है। वहीं बाकी खर्च घटाने के बाद भी आपको 14000 रुपए तक का प्रॉफिट मिल सकता है।

Advertisement

आपके पास अगर इस बिजनेस को शुरू करने का पैसा नहीं है तो भी घबराने की कोई बात नहीं है। इस कटलरी के बिजनेस को शुरू करने के लिए आप आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बैंक में लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें आपको एड्रेस नाम पता और एजुकेशन के साथ एक इनकम सर्टिफिकेट लगाना होगा साथ ही कितना लोन चाहिए इन सब के बारे में जानकारी देनी होगी। फॉर्म भर के जमा करने के बाद अगर आपके सारे डॉक्यूमेंट सही है, तो लोन बढ़िया आसानी से पास कर दिया जाता है।

Advertisement