नई दिल्ली। अगर आप आईपीओ में निवेश करके कमाई करना चाहता हैं, तो यह मौका कल से मिलने जा रहा है। कल बर्गर किंग का आईपीओ निवेश के लिए खुल रहा है। 2 दिसंबर से लेकर 4 दिसंबर तक इस आईपीओ में निवेश किया जा सकता है। बर्गर किंग इस आईपीओ के माध्यम से 810 करोड़ रुपये जुटाने जा रहा है। इस आईपीओ का 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रखा गया है।
अगर आप इस आईपीओ में निवेश के इच्छुक हैं, तो प्राइस बैंड से लेकर अन्य जानकारी आगे ले सकते हैं। वैसे पिछले दिनों आए ज्यादातर आईपीओ में निवेशकों को फायदा ही हुआ है। कई आईपीओ के रेट तो लिस्ट होते ही दोगुने तक हो गए हैं।
बर्गर किंग आईपीओ पर जानें विशेषज्ञों की राय
बर्गर किंग आईपीओ पर बीपी इक्विटीज, जियोजित, चॉइस ब्रोकिंग, आईसीआईसीआई डायरेक्ट और एंजेल ब्रोकिंग ने निवेश की सलाह दी है।
बर्गर किंग ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 59 रुपये से 60 रुपये प्रति शेयर का तय किया है। कंपनी आईपीओ से मिले पैसों का इस्तेमाल नए स्टोर खोलने और कर्ज चुकाने में करेगी। कर्ज घटने से जहां कंपनी पर ब्याज का बोझ कम होगा, वहीं नए स्टोर खुलने से कारोबार तेजी से बढ़ेगा।
बर्गर किंग ने अपने आईपीओ का लॉट साइज तय कर दिया है। अगर कोई निवेशक इस आईपीओ में निवेश करना चाहता है तो उसे न्यूनतम 250 शेयरों के लिए पैसा लगाना होगा। वहीं अधिकतम निवेश की सीमा नहीं है।
बर्गर किंग के आईपीओ में कंपनी फ्रेश इश्यू जारी कर 450 करोड़ रुपये जुटाएगी। वहीं प्रमोटर के अलावा कंपनी के प्रमोटर क्यूएसआर एशिया अपने 6 करोड़ शेयर बेचने जा रही है। इन 6 करोड़ शेयरों की अपर प्राइस बैंड पर वैल्यू करीब 360 करोड़ रुपये होगी।
बर्गर किंग के शेयरों की लिस्टिंग देश के दोनों बड़े शेयर बाजारों में लिस्टिंग होगी। इसमें मुम्बई शेयर बाजार यानी बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई में लिस्टिंग होगी। जानकारी के अनुसार बर्गर किंग के शेयरों का आवंटन 9 दिसंबर 2020 तक हो जाएगा, वहीं इसकी लिस्टिंग 14 दिसंबर तक होने की उम्मीद है।
-बर्गर किंग के आईपीओ के लीड मैनेजर कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, सीएलएसए इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड हैं।
-बर्गर किंग के आईपीओ की रजिस्ट्रार कंपनी लिंक इनटाइम इंडिया लिमिटेड है। यही कंपनी आवंटन और रिफंड करेगी।
-अभी देश में बर्गर किंग के 268 स्टोर हैं। इनमें से 8 फ्रेंचाइजी मॉडल पर हैं, जबकि बाकी कंपनी ओन्ड हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें