नई दिल्ली। आज गुडफ्राइडे है, जिसके चलते भारतीय शेयर बाजार आज बंद रहेंगे। इस कारण मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर आज कारोबार नहीं होगा। वहीं इस अवसर पर मैटल और सराफा बाजार में भी थोक कारोबार नहीं होगा। इसे अलावा देश के कमोडिटी मार्केट में भी आज अवकाश रहेगा। वहीं विदेशी मुद्रा बाजार भी आज बंद रहेगा। देश में शेयर बाजार में अब सोमवार यानी 5 अप्रैल 2021 को ट्रेडिंश शुरू होगी, क्योंकि कल शनिवार और परसों रविवार है। यह दोनों दिन शेयर बाजार में वैसे भी छुट्टी रहती है।
शेयर बाजार में है तेजी का दौर
इससे पहले कल यानी वित्तीय वर्ष के पहले दिन शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 520 अंक चढ़कर 50,000 अंक के स्तर ऊपर बंद होने में सफल रहा। वहीं निफ्टी भी 176 अंकों की बढ़त के साथ 14,860 के पार जाकर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 550 अंकों से ज्यादा की बढ़त भी दर्ज हुई है।
कल के निफ्टी के टॉप गेनर
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 508.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 21 रुपये की तेजी के साथ 348.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 863.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 34 रुपये की तेजी के साथ 736.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 42 रुपये की तेजी के साथ 996.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कल के निफ्टी के टॉप लूजर
एचयूएल का शेयर करीब 33 रुपये की गिरावट के साथ 2,399.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
नेस्ले का शेयर करीब 114 रुपये की गिरावट के साथ 17,051.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 692.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
देवी लैब का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 3,610.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टीसीएस का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 3,167.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी