Gold-Silver में एक बार फिर तेज हलचल देखने को मिल रही है। MCX पर Gold करीब ₹1,000 और Silver लगभग ₹2,500 की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। हालांकि सवाल यह है कि क्या यह नई Bull Run की शुरुआत है या फिर बाजार अभी भी कंसोलिडेशन फेज में रहेगा? इसी मुद्दे पर Motilal Oswal के रिसर्च एनालिस्ट Manav Modi ने गोल्ड-सिल्वर की मौजूदा तस्वीर और आगे की रणनीति साझा की।
उनके मुताबिक फिलहाल Gold और Silver दोनों में वोलैटिलिटी बनी हुई है। साल की शुरुआत शानदार रही, लेकिन उसके बाद बाजार में गिरावट और मुनाफावसूली देखने को मिली। खासतौर पर Silver में ज्यादा कमजोरी आई है, जबकि Gold में भी सीमित रिटर्न ही बचे हैं।
उनका मानना है कि बाजार अभी पूरी तरह Bull Run में नहीं पहुंचा है और फिलहाल कंसोलिडेशन फेज जारी रहने की संभावना ज्यादा है। Gold में बॉटम फॉर्मेशन और बेस फॉर्मेशन के संकेत जरूर दिखाई दे रहे हैं, लेकिन आगे की दिशा काफी हद तक इस सप्ताह होने वाली Fed मीटिंग पर निर्भर करेगी।
उन्होंने बताया कि हालिया तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह क्रूड ऑयल में गिरावट और अमेरिका-ईरान तनाव का कुछ कम होना है। इससे मार्केट रिस्क प्रीमियम घटा है और निवेशकों का भरोसा बेहतर हुआ है। हालांकि अगर फेड की ओर से रेट हाइक के संकेत मिलते हैं, तो गोल्ड और सिल्वर पर फिर दबाव बढ़ सकता है।
तकनीकी स्तरों की बात करें तो गोल्ड के लिए ₹1,40,500 से ₹1,40,800 का दायरा मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि ₹1,43,500 से ₹1,44,000 का स्तर रेजिस्टेंस रहेगा। इस रेंज के ऊपर टिकने पर ₹1,46,000 तक की चाल संभव है। वहीं सिल्वर में ₹2,16,000 से ₹2,18,000 का सपोर्ट और ₹2,30,000 से ₹2,35,000 का रेजिस्टेंस अहम रहेगा।
निवेशकों के लिए Manav Modi की सलाह है कि एकमुश्त निवेश करने के बजाय धीरे-धीरे खरीदारी करें। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए गिरावट पर औसत खरीद करना बेहतर रणनीति हो सकती है, जबकि छोटी अवधि के निवेशक तेजी के दौरान मुनाफावसूली कर सकते हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी
- Gold Price Outlook: क्या दिवाली तक ₹1.55 लाख पहुंचेगा सोना? जानिए Expert की बड़ी भविष्यवाणी
- Copper है नया Gold? Ajay Kedia ने बताया क्यों बढ़ रही है निवेशकों की दिलचस्पी!
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?