Bugatti Chiron Profilee : भारत में ढेर सारी कार कंपनियां हैं, जिनके पास बहुत सारे कार मॉडल हैं। आप कुछ लाख रु में एक अच्छी से अच्छी कार खरीद सकते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी कार कौन सी है। कार कंपनी बुगाटी ने अपनी एक खास कार को नीलामी में बेचा, जिसे करीब 87 करोड़ रु में खरीदा गया। इसके साथ ही यह बेची गयी दुनिया की सबसे महंगी कार बन गयी है।

Advertisement

कहां हुई नीलामी

बुगाटी ने अपनी लास्ट प्योरली गैस-पावर्ड सुपरकार को बुधवार को पेरिस नीलामी में 10 मिलियन डॉलर (87 करोड़ रु से अधिक) से अधिक में बेचा। इस कार ने विश्व में सबसे ऊंची बोली पर बिकने वाली कार बनने का रिकॉर्ड बना दिया। सीएनएन बिजनेस की एक रिपोर्ट के अनुसार एक स्पेशल डेवलप्ड मॉडल (जिसे कभी बेचने का इरादा नहीं था) है बुगाटी चिरॉन प्रोफाइल, जो अपनी तरह की अकेली कार है। इसे आरएम पेरिस कलेक्टर कार नीलामी में 9.5 मिलियन डॉलर की बोली पर बेच दिया गया। ऑक्शन हाउस को भुगतान की जाने वाली फीस के साथ, फाइनल सेलिंग प्राइस रहा करीब 10.7 मिलियन डॉलर।

कितने रेट की थी उम्मीद
इस कार की कीमत के लिए 4.5 मिलियन डॉलर से 6 मिलियन डॉलर का अनुमान लगाया था, मगर जिस रेट पर ये बिकी उससे इसका सेलिंग प्राइस कहीं अधिक रहा। कलेक्टर कार बाजार पर नज़र रखने वाली कंपनी हैगर्टी के अनुसार, आठ अंकों की कीमत ने पिछली नीलामियों में बिकी कारों के रेट को पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement
पहले किस कार के पास था रिकॉर्ड

ध्यान रहे कि यह किसी नीलामी में सबसे अधिक रेट पर बिकने वाली कार है। इससे पहले नीलामी में बेची जाने वाली एक नई कार का रिकॉर्ड फेरारी लाफेरारी एपर्टा के पास था, जो एक ओपन-टॉप हाइब्रिड सुपरकार थी। उसे 8.3 मिलियन यूरो में खरीदा गया था, जो कि आज के एक्सचेंज रेट पर लगभग 9 मिलियन डॉलर बनते हैं। उसे 2017 में बेचा गया था। वो कार भी आरएम सोथबी ऑक्शन में बिकी थी। उस बिक्री का पैसा दान में चला गया।

जानिए कार की खासियत

बुगाटी के अनुसार शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे या 62 मील प्रति घंटे की रफ्तार से सिर्फ 2.3 सेकंड में पकड़ने वाली प्रोफाइली सबसे तेज स्पीड वाला चिरोन मॉडल है। यह 5.5 सेकंड में 200 किलोमीटर प्रति घंटे या 124 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। ये कार 236 मील प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। इसमें पुर स्पोर्ट की तुलना में हाई स्पीड भी है। हालांकि कुछ कारें 300 मील प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं।

Amazing job in NASA: नासा दे रहा है कि आपको Sleeping Job, जानें कैसे मिलेगी ये जॉब | Good Returns
प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल आएगा

फ्रांसीसी अल्ट्रा-लक्जरी कार निर्माता ने पहले संकेत दिया था कि कंवर्टिबल डब्लू16 मिस्ट्रल, जो पिछले अगस्त में सामने आई थी, इसका लास्ट गैस पावर्ड मॉडल होगा। इनमें से केवल 99 कारों को कम से कम 5 मिलियन डॉलर हर एक की कीमत पर बनाया जाएगा। बुगाटी की मूल कंपनी बुगाटी रिमेक के मुख्य कार्यकारी मेट रिमेक ने कहा है कि बुगाटी का अगला हाई-परफॉर्मेंस मॉडल एक अलग प्रकार के गैस इंजन के साथ प्लग-इन हाइब्रिड होगा।