आज देश के इतिहास में एक और रिकॉर्ड नाम दर्ज हो गया है. बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 7वीं बार देश का बजट पेश किया. ऐसा करने वाली वे पहली वित्त मंत्री हैं. उनके बाद 5 बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री मोरारजी देसाई रहे. वित्त मंत्री सीतारमण के नाम एक और रिकॉर्ड है. उन्होंने साल 2020 में सबसे लंबा बजट भाषण दिया था, जोकि 2.41 मिनट का था.

Advertisement

कैसा रहेगा आम बजट?

ये मोदी 3.0 का ये पहला बजट है. लोकसभा चुनाव में NDA खासकर भाजपा के अनुमान से कम सीटें रहीं. साथ ही इस साल आगे विधानसभा चुनाव भी है. इसको देखते हुए सरकार बजट के जरिए मिडिल वर्ग, किसान समेत सभी वर्गों को साधना चाहेगी. एक्सपर्ट मान रहे हैं कि यह बजट प्रो-ग्रोथ हो सकता है. इसके तहत बजट में मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर ज्यादा फोकस रहेगा.

Advertisement

बजट में यहां होगा फोकस

आम बजट में रूरल इकोनॉमी, एग्रीकल्चर, MSMEs के रिवाइवल के साथ-साथ खपत को सपोर्ट दिया जा सकता है. अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि सरकारी योजना के लिहाज से यह बजट लोकलुभावन हो सकता है. बता दें कि बजट पेश करने के बाद FM निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री, वित्त सचिव, वित्त मंत्रालय के सचिवों और मुख्य आर्थिक सलाहकार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी.