Budget 2024 for Jobs in Hindi: जिस समय का लोगों को लंबे समय से इंतजार था वह घड़ी आ गई है। आज 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट को पेश किया है। इस बजट में कई क्षेत्रों पर फोकस किया जा रहा है। रियल एस्टेट से लेकर हॉस्पिटैलिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इसके सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार देने के लिए भी बजट का सहारा ले चुकी है।

Advertisement

पहली बार नौकरी पाने वालों को दिया ये तोहफा

Advertisement

पहली बार नौकरी पाने वालों को अतिरिक्त PF दिया जाएगा। सरकार के मुताबिक इस फैसले से स्कीम से 30 लाख नए कर्मचारियों को फायदा होगा। सिर्फ यही नहीं, वर्क फोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार जोर देगी।

ईपीएफओ में नामांकन के आधार पर रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहनों के लिए तीन योजनाएं लागू की जाएंगी। योजना A: पहली बार आने वाले इसके अंतर्गत औपचारिक क्षेत्रों में प्रवेश करने वाले सभी नए लोगों को 1 महीने का वेतन प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

योजना B: विनिर्माण में रोजगार सृजन, यह योजना पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों के रोजगार से जुड़े विनिर्माण क्षेत्र में अतिरिक्त रोजगार को प्रोत्साहित करेगी।

योजना C: कर्मचारियों को सहायता, 1 लाख रुपये प्रति माह के वेतन के भीतर सभी क्षेत्रों में अतिरिक्त रोजगार को कवर करेगी।

नौकरी के अवसर बढ़ाने से लोगों के पास काम के अवसरों की कमी नहीं होगी, जिससे की देश की अर्थव्यवस्था को भी तेजी मिलेगी।

Advertisement

कम वेतन वालों को मिलेगा ये फायदा

सरकार अगले 5 साल में 20 लाख युवा को स्किल्ड करेंगे। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बताया है कि 1 लाख रुपये सालाना से कम वेतन वालों को DBT सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 20 लाख युवा PM योजना के तहत स्किल्ड होंगे।