Union Budget 2026; Stock Market: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2026 रविवार को यूनियन बजट पेश करेंगी। ऐसे में रविवार यानी सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद इस खास मौके पर घरेलू शेयर बाजार (NSE और BSE) खुले रहेंगे। बजट की घोषणाओं पर निवेशक तुरंत अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर सके, इसके लिए रविवार को यह विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जा रहा है।
Advertisement
बजट 2026 के लिए ट्रेडिंग का समय
- प्री-ओपन सत्र (Pre-Open Session): सुबह 9:00 बजे से 9:08 बजे तक।
- सामान्य ट्रेडिंग घंटे (Normal Trading Hours): सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक।
- बजट पेश होने का समय: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11:00 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी।
अन्य महत्वपूर्ण सत्र
- ब्लॉक डील सत्र 1: सुबह 8:45 से 9:00 बजे तक।
- क्लोजिंग के बाद का सत्र (Post-Closing Session): दोपहर 3:40 बजे से शाम 4:00 बजे तक।
ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें
- यह एक सेटलमेंट हॉलिडे (Settlement Holiday) होगा, जिसका अर्थ है कि रविवार को किए गए ट्रेडों का सेटलमेंट अगले वर्किंग डे से शुरू होने वाले सामान्य T+1 साइकल के अनुसार होगा।
- इस दिन 'T+0' सेटलमेंट सत्र और नीलामी सत्र (Auction Session) आयोजित नहीं किए जाएंगे।
- ट्रेडिंग की आधिकारिक पुष्टि NSE Circular और BSE Circular के माध्यम से की गई है।
More Articles
- शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- Karur Vysya Bank: नतीजों के बाद शेयर ने पकड़ी रफ्तार, आगे बड़ी तेजी बाकी?
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स