Budget 2026: देश में आम आदमी से लेकर किसान हर साल बजट का इंतजार बहुत ज्यादा उम्मीद के साथ करता है। जिसकी वजह साफ है रोजमर्रा की जरूरत से लेकर खेती की लागत में बढ़ोतरी हो रही है, मौसम का मिजाज भी बदलता दिख रहा है और बाजार में फसल के सही रेट मिलना आज के समय में बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Advertisement

ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है क्या इस बार केंद्र सरकार का बजट किसानों के लिए राहत बनकर आएगा। बजट 2026 से पहले जानकारों और विश्लेषकों के बीच इसी मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है।

Advertisement

क्यों अहम है यह बजट?

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाला बजट सरकार के लिए भी काफी अहम है। ग्रामीण इलाकों में खर्च बढ़ाने और किसानों की इनकम को मजबूत करने से देश की अर्थव्यवस्था को स्पीड मिल सकती है। खेती से जुड़ा हर फैसला सीधे करोड़ों परिवारों की जिंदगी को प्रभावित करता है, इसलिए इस बार सरकार किसानों को लेकर ज्यादा संवेदनशील नजर आ सकती है।

Advertisement

खेती की बढ़ती लागत बन रही है चिंता

बीते कुछ सालों में बीज, खाद, कीटनाशक और डीजल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है। इससे किसानों की कमाई पर सीधा असर पड़ा है। जानकारों के अनुसार बजट 2026 में इनपुट लागत कम करने के लिए सब्सिडी व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है। खास तौर पर छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर नई घोषणाएं होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement

सिंचाई और ग्रामीण ढांचे पर फोकस

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि खेती सिर्फ बारिश के भरोसे नहीं चल सकती। ऐसे में सरकार सिंचाई परियोजनाओं के लिए ज्यादा बजट दे सकती है। नहर, तालाब और माइक्रो सिंचाई जैसी योजनाओं पर खर्च बढ़ने से किसानों को लंबे समय में फायदा होगा। इसके साथ ही गांवों में सड़क, बिजली और भंडारण सुविधाओं पर भी जोर दिया जा सकता है।

Advertisement

फसल के दाम और बाजार व्यवस्था

किसानों की एक बड़ी परेशानी फसल बेचने के समय सामने आती है। विश्लेषकों के मुताबिक इस बार बजट में सरकारी खरीद व्यवस्था को मजबूत करने और मंडियों को आधुनिक बनाने पर ध्यान दिया जा सकता है। अगर खरीद समय पर और सही दाम पर हो, तो किसानों की इनकम में सीधा सुधार आएगा।

कर्ज और बीमा से जुड़ी राहत

खेती में जोखिम हमेशा बना रहता है। इसी वजह से एक्सपर्ट्स मानते हैं कि किसान कर्ज और फसल बीमा योजनाओं में बदलाव संभव है। ब्याज दर में राहत, आसान नियम और जल्दी क्लेम मिलने जैसी सुविधाएं किसानों के लिए बड़ी मदद साबित हो सकती हैं।

Advertisement

बजट 2026 से किसानों को राहत मिलने की उम्मीदें काफी हद तक मजबूत हैं। हालांकि अंतिम फैसला बजट पेश होने के बाद ही साफ होगा, लेकिन संकेत यही हैं कि इस बार सरकार खेती और किसानों को नजरअंदाज नहीं करेगी। अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो यह बजट किसानों के लिए भरोसे और स्थिरता का संदेश दे सकता है।