Budget 2026 Expectations: आगामी बजट को लेकर तैयारियां जोरों पर है और तमाम तरह के लोग, सेक्टर, वर्ग अपने-अपने स्तर पर बजट से उम्मीदें लगा रहे हैं। अब इस कड़ी में पर्यटन सेक्टर को सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि सरकार टूरिज्म यानी पर्यटन को और अधिक बढ़ाव देने के लिए कई बड़े ऐलान कर सकती है।

Advertisement

आगामी बजट में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 'इनक्रेडिबल इंडिया 3.0' अभियान का एलान हो सकता है। पर्यटन मंत्रालय ने इस प्रतिष्ठित पहल को पुनर्जीवित करने का प्रस्ताव दिया है। सीएनबीसी-आवाज़ की खबर के अनुसार, इस बार के बजट में टूरिज्म सेक्टर को खास प्रोत्साहन देने की तैयारी है, जिसके तहत 'इनक्रेडिबल इंडिया 3.0' को लॉन्च किया जा सकता है। पिछला अभियान वर्ष 2017 में शुरू हुआ था।

Advertisement

टूरिज्म मार्केटिंग में AI के इस्तेमाल पर जोर संभव

1 फरवरी को आने वाले बजट में 'इनक्रेडिबल इंडिया 3.0' के लिए पिछले अभियान के मुकाबले कई गुना अधिक आवंटन संभव है। यह अभियान पारंपरिक विज्ञापनों से हटकर सोशल मीडिया पर केंद्रित रहेगा। इसे आगे बढ़ाने हेतु प्रमुख इनफ्लुएंसर्स और ब्लॉगर्स के साथ साझेदारी की जाएगी, जिसका मुख्य लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भारत की ओर आकर्षित करना है।

Advertisement

टूरिज्म मार्केटिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल इस अभियान का अहम हिस्सा होगा। इसके कार्यान्वयन के लिए एक बाहरी एजेंसी नियुक्त की जाएगी। घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी राज्यों के पास बनी रहेगी। सरकार पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए मौजूदा मजबूत ब्रांड्स के साथ साझेदारी की भी योजना बना रही है।

एडवेंचर टूरिज्म के लिए Rs 500 करोड़ का ऐलान संभव

केंद्रीय बजट राज्यों के लिए रेवेन्यू के नए सोर्स के तौर पर एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा दे सकता है, जिसका मकसद इस सेगमेंट को फॉर्मल बनाना है। साथ ही, इस डेवलपमेंट की जानकारी रखने वाले दो सरकारी अधिकारियों के अनुसार, बजट में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ₹500 करोड़ की योजनाओं की घोषणा होने की संभावना है।

Advertisement

2030 तक अनुमानित $46.7 बिलियन के मार्केट का फायदा उठाने के लिए, सरकार बजट का इस्तेमाल एडवेंचर टूरिज्म को एक मौसमी गतिविधि से बदलकर निवेश के लिए तैयार इकोनॉमिक क्लस्टर बनाने के लिए करेगी।