Budget 2025 Expectations For Youth: वित्त मंत्री निर्माला सितारमण आज 1 फरवरी को देश का बजट पेश करने जा रही है। ऐसे में आम जनता की निगाहें इस बजट में होने वाले बदलाव की तरफ है। ये भी उम्मीदें हैं कि बजट 2025 में युवाओं के लिए स्कीम्स से जुड़े कुछ अहम बदलाव हो सकते हैं। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

Advertisement

युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट पर फोकस

पिछली बजट घोषणाओं में सरकार ने युवाओं के लिए स्किल डेवलोपमेंट पर फोकस किया है। इस बार भी सरकार का कौशल विकास पर खास फोकस हो सकता है। स्किल डेवलपमेंट के लिए नई स्कीम्स लाई जा सकती हैं। बजट 2024 में भी कौशल विकास योजनाओं के लिए रकम अलॉटमेंट बढ़ सकती है। इस बार के बजट में भी ऐसी कोई नई योजना/ प्लान के ऐलान की उम्मीद है।

Advertisement

इसके अलावा व्यापारियों और आम जनता दोनों को इस बजट में कर राहत की उम्मीद है। एआई को एजुकेशन और लर्निंग के साथ इंटीग्रेट करने पर भी पूरा जोर देने पर इस बजट में फोकस हो सकता है। स्कूल और कॉलेजों में एआई को बढ़ावा देना जरूरी है।

आर्थिक सर्वेक्षण में भी रोजगार का जिक्र

इसके अलावा आर्थिक सर्वेक्षण में इस बात का जिक्र किया गया है कि उद्यमिता के क्षत्र में महिलाओं की छिपी हुई प्रतिभाओं का बेहतर उपयोग कर अधिक से अधिक संख्‍या में उनकी सहभागिता देश को विकास के नए स्‍तरों पर ले जा सकती है। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई पहलें शुरु की हैं जिनमें ऋण लेने की प्रकिया में आसानी, विपणन सहायता, कौशल विकास और महिला स्‍टार्टअप को सहायता प्रदान करना आदि है।

Advertisement

आर्थिक सर्वेक्षण में रेखांकित किया गया है कि वित्‍त वर्ष 2024 में कॉर्पोरेट क्षेत्र का लाभ 15 वर्षों के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गया है, लेकिन मजदूरी दर में अभी काफी विसंगतियां हैं। आर्थिक सर्वेक्षण में कॉर्पोरेट क्षेत्र विशेष रूप से बड़ी फर्मां के लाभ में बढ़ती असमानता से आय असमानता को लेकर चिंता व्‍यक्‍त की गई है।

केंद्रीय बजट 2025 को लेकर जो उम्मीदें हैं, वे सभी क्षेत्रों में अलग-अलग तरह की उम्मीदों को दर्शाती हैं। कर राहत से लेकर उद्योग की विशिष्ट ज़रूरतों तक, हितधारकों को ऐसी नीतियों की उम्मीद है जो भारत में आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हुए उनकी चिंताओं को दूर करें।